एक्सप्लोरर

मास्क न पहनने वाले बयान पर MP के गृहमंत्री ने जताया खेद, कहा- मैं अपनी गलती मानता हूं, अब मास्क पहनूंगा

एक ओर जहां केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारें लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं वहीं नरोत्त्म मिश्रा ने एक बयान में कहा था कि वह मास्क नहीं पहनते हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्त्म मिश्रा ने मास्क नहीं पहनने वाले अपने बयान पर अब खेद जताया है. नरोत्त्म मिश्रा ने कहा, "मैं अपनी गलती मानते हुए खेद प्रकट करता हूं. मैं खुद भी मास्क पहनूंगा. समाज से भी अपील करूंगा कि सभी मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें."

उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी लिखा, 'मास्क पहनने के बारे में मेरे बयान से कानून की अवहेलना महसूस हुई है. यह माननीय प्रधानमंत्री जी की भावना के अनुरूप नहीं था.'

क्या कहा था नरोत्त्म मिश्रा ने... एक ओर जहां केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारें लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं वहीं नरोत्त्म मिश्रा ने एक बयान में कहा था कि वह मास्क नहीं पहनते हैं. मिश्रा, प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण आधारित "सम्बल" योजना से जुडे़ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इंदौर में थे. इस कार्यक्रम में उनके मास्क नहीं लगाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने पत्रकारों से कहा था, "मैं किसी भी कार्यक्रम में (मास्क) नहीं पहनता. इसमें क्या होता है?"

गृह मंत्री से जब पूछा गया था कि क्या वह किसी विशेष कारण से मास्क नहीं पहनते, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि वह इसे पहनते ही नहीं हैं. जब वह पत्रकारों से बात कर रहे थे, तब भी उन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ था. जबकि उनके पास ही खडे़ राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य बीजेपी नेताओं ने महामारी से बचाव के लिए मास्क लगाया हुआ था.

बयान पर सफाई हालांकि बाद में नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में इस पर सफाई देते हुए कहा था, "ऐसा नहीं है, लगाता हूं, आवश्यकता होती है तो लगाता हूं. दरअसल लंबे समय तक नहीं लगा पाता. उसके पीछे कारण है. मुझे पॉलिप्स है (नाक के भीतर नेजल पैसेज या साइनस में कोमल, बिना दर्द वाली, गैर कैंसर वाली गांठ को नेजल पॉलिप्स कहा जाता है), मास्क लगाने पर घुटन होती है. लेकिन उसके बाद भी मैं कई कार्यक्रमों में, कई स्थानों जहां आवश्यकता होती है, (मास्क) लगाता हूं."

ये भी पढ़ें- कोरोना अपडेट: लगातार छठे दिन ज्यादा मरीज ठीक हुए, कम आए नए केस, अबतक 91 हजार की मौत

Johnson & Johnson की खास कोरोना वैक्सीन का आखिरी चरण का ट्रायल शुरू, एक खुराक ही करेगी कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खैर सीट पर किसका दबदबा? 2027 से पहले समझिए जाट, दलित और ब्राह्मण वोटों का पूरा गणित
खैर सीट पर किसका दबदबा? 2027 से पहले समझिए जाट, दलित और ब्राह्मण वोटों का पूरा गणित
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
रामदास अठावले का दावा, 'अगर बैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो हमारी सीटें...'
रामदास अठावले का दावा, 'अगर बैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो हमारी सीटें...'
गया में बाला साहेब ठाकरे का बहू स्मिता ने किया पिंडदान, बोलीं- 'मेरा मन...'
गया में बाला साहेब ठाकरे का बहू स्मिता ने किया पिंडदान, बोलीं- 'मेरा मन...'

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget