एक्सप्लोरर

MP Budget 2024: बजट में CM मोहन के शहर को मिली बड़ी सौगात, ई-बस समेत उज्जैन को क्या-क्या मिला?

MP Budget 2024 News: एमपी बजट में सीएम मोहन यादव के शहर उज्जैन के विकास के लिए कई प्रस्ताव दिए गए हैं. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इस बार उज्जैन संभाग को कई महत्वपूर्ण सौगात दी है.

Madhya Pradesh Budget 2024 News: मध्य प्रदेश के बजट 2024-25 में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शहर उज्जैन और उज्जैन संभाग को कई सौगात मिली है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दावा है कि अब तक का मध्य प्रदेश का यह सबसे बड़ा बजट है और इसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिलेगा. इस बजट को सभी का ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है. 

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार (3 जुलाई) को मध्य प्रदेश विधानसभा में साल 2024-25 का बजट पेश किया. वित्त मंत्री देवड़ा ने इस दौरान कहा कि जनकल्याण के उपाय तभी सार्थक होंगे, जब हम गरीब, निराश्रित, असहाय और मुख्य धारा से पिछड़ गई आम जनता की आशाओं, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा कर सकेंगे. 

बजट में उज्जैन के विकास के लिए कई प्रस्ताव दिये गये हैं. उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री भी उज्जैन संभाग से ही अपना प्रतिनिधित्व करते हैं. इसलिए इस बार बजट उज्जैन संभाग को भी कई महत्वपूर्ण सौगात मिली है.  

उज्जैन को मिली ये सौगात
1. पीएम ई-बस योजना के अन्तर्गत उज्जैन में भारत सरकार की सहायता से ई-बसों का संचालन किया जायेगा.

2. कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के क्रम में जिला उज्जैन में चना अनुसंधान संस्थान की स्थापना प्रस्तावित है.

3. उज्जैन का ‘सिटीज 2.0’ प्रतिस्पर्धा में चयन किया गया है. इसके तहत उज्जैन को अगले 3 सालों में 135 करोड़ रुपये की राशि भारत सरकार से प्राप्त होगी.

साल 2028 में सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के 10 जिलों की आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने की कार्यवाही इसी वित्तीय वर्ष से प्रारम्भ कर दी गई है. इसके लिए साल 2024-25 में 500 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है.

सिंहस्थ-2028 के अन्तर्गत उज्जैन शहर में बायपास के साथ-साथ शहर में आने वाले सभी मार्गों को फोर लेन और आठ लेन किया जायेगा.

450 किलोमीटर का मालवा-निमाड़ विकास पथ एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के माध्यम से बनवाया जायेगा. इसके दोनों ओर औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किये जायेंगे, जिससे रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे.

7. उज्जैन संभाग के आगर जिले की 550 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना से उत्पादन शुरू हो चुका है. नवकरणीय ऊर्जा स्थापना क्षमता की दृष्टि से यह अभूतपूर्व वृद्धि है.

8. संभाग के देवास जिले को ग्रीन स्किलिंग आईटीआई में विकसित कर सोलर टेक्निशियन और इलेक्ट्रीक व्हीकल मैकेनिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे.

9. उज्जैन में विगत मार्च में रिजनल इण्डस्ट्री कॉनक्लेव का आयोजन किया गया. इससे 12,170 करोड़ रुपये का निवेश और 26,000 से अधिक नवीन रोजगार उपलब्ध होंगे.

10. उज्जैन स्थित विक्रम उद्योगपुरी में मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना के पश्चात मेडिकल उपकरणों के आयात पर निर्भरता कम होगी.

ये भी पढ़ें: MP Budget 2024: बजट पर जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार को C फॉर्मूले के जरिये घेरा, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget