एक्सप्लोरर

रायबरेली: बेटी-दामाद के झगड़े से नाराज सास ने उठाया बड़ा कदम, डंडा मारकर दामाद की ले ली जान

रायबरेली में एक सास ने अपने ही दामाद की हत्या कर दी. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस के मुताबिक बेटी-दामाद के बीच मामूली कहासुनी हुई थी.

रायबरेली: कलयुगी मां ने अपने ही हाथों से अपनी ही बेटी के मांग का सिंदूर उजाड़ दिया. बेटी और दामाद में हुए मामूली विवाद के बाद मां ने डंडों से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना बछरावां क्षेत्र के पासी टूसा गांव का है.

पत्नी से हुई थी कहासुनी

मृतक अजय अपनी ससुराल में ही रहता था और बीती रात उसकी पत्नी से मामूली कहासुनी हो गई. फिर क्या पास में खड़ी मृतक की सास धन्नो ने लाठी डंडों से मृतक अजय के सर पर प्रहार कर दिया, जिससे अजय की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी सास को हिरासत में ले लिया है.

मृतक की पत्नी की मानें तो हम दोनों में खाना खाने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी, जिस पर मेरी मां ने डंडों से मेरे पति के सर पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

वहीं आरोपी सास का कहना है कि बेटी और दामाद में विवाद हो रहा था, मैंने सर पर हल्के से डंडा मारा जिससे सर फट जाने से उसकी मौत हो गई.

सास हिरासत में ली गई

क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुये कहा कि सास द्वारा पत्नी की हत्या की सूचना मिली है. मौके पर जाने से पता चला कि मामूली कहासुनी में सास द्वारा डंडों से मृतक के सर पर प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी सास को हिरासत में ले लिया गया है, आगे की कार्यवाही की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सोनिया गांधी के साथ इस महिला नेता को भारत रत्न देने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget