एक्सप्लोरर

जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ने के दिए संकेत? कहा- 'राहुल गांधी अच्छे नेता हैं लेकिन...'

Zeeshan Siddique News: कांग्रेस नेता जीशान सिद्दीकी ने उन्हें मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए.

Maharashtra News: कांग्रेस ने जीशान सिद्दीकी (Jishan Siddique) को मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया. इसके एक दिन बाद यानी गुरुवार को जीशान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों का भला करने का ढोंग करने का आरोप लगाया. जीशान ने पार्टी पर अपनी अनदेखी का भी आरोप लगाया और साथ ही दावा किया कि राहुल गांधी के इर्द-गिर्द मौजूद लोग ही पार्टी को खत्म करना चाहते हैं.

मेरे लिए ऑप्शन खुले हुए हैं- जीशान 

जीशान सिद्दीक ने कहा कि वो अब अपने कार्यकर्ताओं से बात करेंगे और आगे का फैसला लेंगे. उन्होंने कहा कि उनके लिए ऑप्शन खुले हुए हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनके साथ बर्ताव किया गया उसे यह पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी को उनकी जरूरत नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी अच्छे नेता हैं लेकिन उनकी टीम के लोगों ने  पार्टी खत्म करने की सुपारी ले रखी है. राहुल गांधी के टीम में सब भ्रष्टाचारी भरे हुए हैं. इसके साथ ही कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे पिता समान है लेकिन उनके हाथ बंधे हुए हैं. उन्होंने कहा, "मुझे किसी व्यक्ति विशेष से नाराजगी नहीं है. मुझे संगठन से नाराजगी है. पार्टी में हमें सुनने वाला कोई नहीं है. मैं अभी कांग्रेस में रहूंगा या नहीं रहूंगा इसका जवाब मेरे पास अभी नहीं है. अगर यही सवाल आपने मुझे एक हफ्ते पहले पूछा होता तो मेरा सवाल हां होता."

'मेरे नाम के आगे सिद्दीकी इसलिए ऐसा बर्ताव'

जीशान, बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं. बाबा सिद्दीकी ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ अजित पवार के गुट की एनसीपी ज्वाइन कर ली थी. जीशान ने इस मुद्दे पर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात की और उन तमाम नेताओं के नाम लिए जिनके रिश्तेदार तो दूसरी पार्टी में थे लेकिन वह खुद कांग्रेस का सदस्य थे. जीशान ने कहा कि हमारे नाम के आगे सिंह या सिंधिया नहीं बल्कि सिद्दीकी है इसलिए ऐसा बर्ताव किया जा रहा है बिना किसी बातचीत के मुझे इस पद से हटा दिया गया है. 

'कांग्रेस को अल्पसंख्यकों के नाम पर ढोंग बंद करना चाहिए'

जीशान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मैंने हमेशा कहा है कि मैं कांग्रेस पार्टी में ही हूं. मेरे पिता जब एनसीपी अजीत पवार गुट में शामिल हुए थे. उस वक्त भी मैंने कहा था कि मैं कांग्रेस पार्टी में हूं. अपनी बात इतनी स्पष्ट तरीके से रखने के बाद भी मुझे मुंबई यूथ कांग्रेस पद से हटाया गया ये दुर्भाग्यपूर्ण है.'' हालांकि जीशान ने कहा कि वह अब अपने विकल्प पर विचार करेंगे. जीशान ने कहा, '' एक सप्ताह पहले तक मैं अपनी बात पर कायम था कि मैं कांग्रेस में रहूंगा लेकिन जैसा बर्ताव हो  रहा है तो यह साफ है कि उनको अल्पसंख्यकों की जरूरत नहीं है तो हमें भी अपने विकल्प देखने पड़ेंगे.'' जीशान ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह खुद को अल्पसंख्यकों का अन्नदाता बताती है बल्कि उसे अल्संख्यकों के नाम पर ढोंग करना बंद करना चाहिए. 

कांग्रेस को हम जैसे लोगों की वैल्यू नहीं- जीशान सिद्दीकी

विधायक जीशान ने कहा, ''मुझे करीब 90 हजार वोट मिला था. उसके बाद मुझे मुंबई यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था. अगर इतना सब कुछ करने के बाद भी अगर कांग्रेस को हम जैसे लोगों की वैल्यू नहीं है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस पार्टी हमेशा कहती है कि हम हमेशा मुस्लिम समाज के साथ है. माइनॉरिटी के साथ थे. लेकिन जितना कम्युनलिज्म कांग्रेस पार्टी के अंदर है उतना कहीं नहीं है. अभी तक मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष मुस्लिम को क्यों नहीं बनाया गया. अगर कांग्रेस पार्टी को मुस्लिम से इतना प्रॉब्लम है तो फिर ढोंग क्यों  रचा जा रहा है? ''

ये भी पढ़ें- विपक्ष के इस बड़े नेता ने मनोज जरांगे को दी लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह, सीट भी बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
Jaipur News: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
जयपुर: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget