एक्सप्लोरर

आइसक्रीम में मिली उंगली किसकी थी? आखिरकार मुंबई पुलिस को मिल ही गई सफलता

Yummo Ice Cream: मुंबई पुलिस ने पुणे की आइसक्रीम फैक्ट्री के उस मजदूर को ढूंढ निकाला जिसकी अंगुली आइसक्रीम में मिली थी. 11 मई को एक डेयरी फैक्ट्री में मजदूर की अंगुली कट गई थी.

Human Finger in Ice Cream: मुंबई पुलिस ने पुणे जिले में आइसक्रीम में नाखून के साथ मांस का टुकड़ा मिलने के मामले में आइसक्रीम फैक्टरी के उस कर्मचारी की पहचान की है, जिसकी उंगली काम के दौरान कट गई थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि कर्मचारी की पहचान पुणे के 24 वर्षीय ओमकार पोटे के रूप में हुई है, जिसकी उंगली का एक हिस्सा 11 मई को इंदापुर में फॉर्च्यून डेयरी फैक्टरी में आइसक्रीम कोन भरते समय कट गया था.

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि पुलिस ने पोटे के डीएनए नमूने एकत्र किए हैं और उन्हें फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिया है. मुंबई के एक एमबीबीएस डॉक्टर ने 12 जून को ऑनलाइन ऑर्डर पर आइसक्रीम 'कोन' मंगाई थी, जिसमें नाखून के साथ मानव मांस का टुकड़ा मिला था.

डॉक्टर की शिकायत के बाद, यम्मो आइसक्रीम कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आइसक्रीम कोन में पाए गए मांस के टुकड़े को कलिना में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया था. जांच के दौरान मलाड थाने की एक टीम इंदापुर में आइसक्रीम फैक्ट्री पहुंची, जहां उसे पोटे के बारे में पता चला.

एक अधिकारी ने कहा, 'पुलिस ने पोटे के डीएनए नमूने एकत्र किए हैं और उन्हें यह पता लगाने के लिए कलिना में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा है कि आइसक्रीम में पाया गया उंगली का हिस्सा उसका (पोटे का) था या नहीं.'

उन्होंने कहा कि पुलिस फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. फॉर्च्यून डेयरी के मालिक मनोज तुपे ने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

तुपे ने उल्लेख किया कि उनकी फैक्टरी घटना के लिए अकेले जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि मुख्य कंपनी ने आइसक्रीम कोन भरने का काम गाजियाबाद और जयपुर समेत कई इकाइयों से करवाया था. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जांच के लिए इन स्थानों पर टीमें भेजी हैं.

उन्होंने दावा किया, 'अधिकारियों ने गाजियाबाद और जयपुर की इकाइयों में टीमें भेजी हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उस विशेष तिथि पर भी ऐसी ही कोई घटना हुई थी.'

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को झटका! MVA की राह पकड़ने को तैयार NCP के एक बड़े नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget