एक्सप्लोरर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी समारोह में बिना इन्विटेशन घुस गए दो यूट्यूबर, जानें फिर क्या हुआ

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: मुंबई पुलिस ने अनंत अंबानी और राधिका के विवाह स्थल जिओ वर्ल्ड सेंटर के अंदर गलत तरीके से पहुंचने के आरोप में व्यवसायी और यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.  

Ambani Wedding: पिछले कुछ दिनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा दुनियाभर में है. दोनों की शादी देखने को हर कोई बेताब था. ऐसे में दो लोग शादी में बिना आमंत्रण के पहुंच गए. भारी सुरक्षा में सेंध लगाकर ये दोनों वेडिंग वेन्यू जिओ वर्ल्ड सेंटर के अंदर ट्रेस पास करते हुए घुस गए. मामला सामने आने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ ट्रेस पासिंग का केस दर्ज किया है.

दरअसल, अनंत अंबानी की शादी में पूरे विश्व से मशहूर लोग आ रहे हैं. इसी के चलते पूरे विश्व मे यह चर्चा का विषय बनी हुई है. यही वजह है कि अम्बानी की शादी में सुरक्षा भी उतनी ही टाइट रखी गई है. इसके बावजूद अनंत अंबानी के वेडिंग वेन्यू जिओ वर्ल्ड सेंटर में बिन बुलाए आने वाले एक यूट्यूबर और बिजनेसमैन को ट्रेंस पासिंग के आरोप में मुंबई के बीकेसी पुलिस ने हिरासत में लिया.

ऐसे चला वेंडिंग वेन्यू के अंदर घुसने का पता

सूत्रों ने बताया कि जिओ वर्ल्ड सेंटर में काम करने वाले सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के बलराम सिंह लाल ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उनके सिक्योरिटी गार्ड्स को बीते शनिवार एक व्यक्ति पर शक हुआ. वह अनंत अंबानी के वेडिंग वेन्यू में फर्स्ट फ्लोर पर घूमता हुआ मिला. इसके बाद जब उस व्यक्ति से पूछताछ की गई, तो पता चला की वह जिओ वर्ल्ड सेंटर के गेट नंबर 10 से अंदर घुस गया. 

उसने बताया कि वेडिंग वेन्यू को लेकर वह बहुत ज्यादा उत्साहित था, इसीलिए वो किसी तरह से अंदर आया, आरोपी का नाम मोहम्मद शफी शेख है, जो की विरार का रहने वाला है. 

इसी तरह बीते शुक्रवार को जिओ वर्ल्ड सेंटर के पवेलियन नंबर वन पर एक व्यक्ति पर शक हुआ तो उसे भी पकड़ा गया. उसका नाम वेंकटेश अलुरी है, जो की पेशे से एक यूट्यूबर है. जब उसे पूछताछ के लिए रोका गया, तब पता लगा कि उसे भी शादी का निमंत्रण नहीं मिला और शादी अटेंड करने के लिए वह आंध्र प्रदेश से आया था. 

सबसे पहले उसे गेट नंबर 23 पर रोका गया और गेट पास न होने के चलते तुरंत चले जाने के लिए कहा गया लेकिन गेट नंबर 19 से किसी तरह वो अंदर घुस गया. यूट्यूबर ने पुलिस को बताया कि वह शादी का वीडियो रिकॉर्ड कर अपने यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीमिंग करना चाहता था. 

चेतावनी देकर मुंबई पुलिस ने छोड़ा 

फिलहाल, अनंत अंबानी की शादी स्थल पर गलत तरीके से घुसने के आरोप में मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने के बाद आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया. 

IAS Pooja Khedkar: विवादों में घिरीं IAS पूजा खेडकर की बढ़ी मुश्किलें, पुणे पुलिस ने लिया अब ये एक्शन

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget