एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, 7 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को यवतमाल में झटका लगा है. सात पार्षदों ने उद्धव गुट का साथ छोड़ दिया है. ये दलबदल ऐसे समय में हुए हैं जब, आने वाले समय में यहां निकाय चुनाव होने वाले हैं.

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है. विदर्भ क्षेत्र के यवतमाल में उद्धव गुट के सात पूर्व पार्षदों समेत कई अन्य नेताओं ने उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना का हाथ थाम लिया.

पूर्व नगरसेवकों में से तीन नेर नगरपालिका (यवतमाल) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. गुरुवार देर रात ठाणे में शिवसेना में औपचारिक रूप से प्रवेश किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पार्टी के कैबिनेट मंत्री संजय राठौड़ मौजूद थे. 

कौन-कौन नेता शिवसेना में हुए शामिल?

एकनाथ शिंदे ने इस कार्यक्रम की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ''नेर के पूर्व नगर अध्यक्ष पवन जयसवाल, सुनीता जयसवाल, विनिता मिसळे, साथ ही पूर्व नगरसेवक संदीप गायकवाड़, दिलीप मस्के, उबाठा अल्पसंख्यक आघाड़ी के रिजवान खान, पूर्व नगरसेविका सरिता मुने, कांग्रेस के जिला महासचिव लोकेश इंगोले, उनकी पत्नी और पूर्व नगरसेविका दर्शना इंगोले, राकेश नेमनवार, पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष बोडेवार, पूर्व उपसभापति अभय डोंगरे, विलास ठाकरे, राहुल देहणकर, साजिद शरीफ, अविनाश देशमुख, तेजस ठाकरे, रूपेश ठाकरे, अमोल जाधव, शुभम राठौड़, निलेश भारती और विक्रम झाड़े का प्रवेश सम्पन्न हुआ है.''

क्या बोले एकनाथ शिंदे?

एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह शामिल होना उनकी पार्टी की लोकप्रियता में बढ़ोतरी का प्रमाण है. शिंदे ने कहा कि शिवसेना अपने वादों को निभाती है और यही कारण है कि महाराष्ट्र भर से, विशेषकर विदर्भ से, लोग पार्टी के नेतृत्व पर विश्वास जता रहे हैं.

यवतमाल जिले में शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच कड़ी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रही है. शिवसेना ने दावा किया है कि जल्द ही पश्चिम विदर्भ से करीब 10,000 पदाधिकारी और राजनीतिक कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. 

लाडकी बहन योजना की तरफ इशारा

शिंदे ने कहा, "चाहे हमारी प्रिय बहनें हों, किसान हों या वरिष्ठ नागरिक, सरकार ने सभी के लिए अच्छे दिन लाए. नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों में महायुति को जो ऐतिहासिक जनादेश मिला, वह कोई संयोग नहीं था, वह अर्जित किया गया था."

एकनाथ शिंदे ने लाडकी बहन योजना की तरफ इशारा करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, "जहां विपक्षी पार्टियां अभी भी सत्ता के सपने देख रही है, जनता पहले ही आगे बढ़ चुकी है और महायुति की नीतियों पर भरोसा जता चुकी है. जो लोग सत्ता के सपने देख रहे थे, उन्हें जनता, खासकर हमारी बहनों ने हराया है."

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget