एक्सप्लोरर

पुणे के गांव में विवादित पोस्ट को लेकर बवाल, मस्जिद पर भीड़ ने लहराया भगवा झंडा

Pune News: बीते 27 जुलाई को एक युवक ने कथित तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया. इसके बाद माहौल गरमा गया.

पुणे के दौंड के यवत गांव में दो गुटों में भयंकर झड़प हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये सबकुछ एक विवादित पोस्ट को लेकर हुआ. पिछले हफ्ते छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति से छेड़छाड़ की खबर आई जिसको लेकर इलाके में तनाव था. सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से लोगों का गुस्सा और भड़क गया. भीड़ ने एक मस्जिद पर पहले पथराव किया. साथ ही साथ भीड़ ने मस्जिद पर भगवा झंडा फहरा दिया. इलाके में आगजनी हुई है. पुलिस को भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े हैं. 

क्या है पूरा मामला?

यवत इलाके में बीते 27 जुलाई को एक युवक द्वारा कथित तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति तोड़ने और इस मामले में कल (31 जुलाई) को एक आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है. इसके बाद ये पूरा बवाल शुरू हुआ. आज (1 अगस्त) इस बवाल ने हिंसक रूप ले लिया. भीड़ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के घर पहुंची. घर में जाकर भीड़ ने तोड़फोड़ की. पुलिस के भगाने पर भीड़ मस्जिद के सामने पहुंच गई. मस्जिद की मीनार पर छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर वाला भगवा झंडा लहरा दिया गया. उपद्रवियों की भीड़ के सामने जो कुछ आया उसको आग के हवाले कर दिया. 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

पुणे में बवाल की घटना पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैंने भी इस मामले की जानकारी ली है. इसके अनुसार, किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक स्टेटस डाला गया था, जिसके कारण तनाव की स्थिति पैदा हुई. लोग सड़कों पर आ गए. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. दोनों समुदायों के लोग बैठकर बातचीत कर रहे हैं और माहौल को शांतिपूर्ण बनाने की कोशिश कर रहे हैं."

कुछ लोग जानबूझकर डालते हैं ऐसे स्टेटस- सीएम

सीएम फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसे स्टेटस डालते हैं ताकि माहौल में तनाव पैदा हो. लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर की जाएगी. किसी धर्म के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने का किसी को अधिकार नहीं है. हमारी सभी लोगों से केवल एक अपील है कि सभी शांति बनाए रखें और कोई भी कानून को अपने हाथ में न ले. यदि कोई ऐसा करता है, तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget