एक्सप्लोरर

Vasant More Resign: 'हाथ जोड़े, दंडवत होकर मांगी माफी', कौन हैं राज ठाकरे के करीबी वसंत मोरे, जिन्होंने छोड़ी MNS?

Who is Vasant More: राज की पार्टी MNS नेता वसंत मोरे ने इस्तीफा दे दिया है. पार्टी छोड़ने के उनके तरीके को लेकर वो सुर्खियों में आ गए हैं. यहां उनके बारे में जानिए.

Raj Thackeray MNS: महाराष्ट्र में एक तरफ हर पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे नेता भी हैं जो पार्टी से इस्तीफा भी दे रहे हैं. कुछ ऐसी ही खबर राज ठाकरे की पार्टी मनसे की तरफ से आई है जहां वसंत मोरे ने लोकसभा चुनाव से पहले MNS अध्यक्ष को बड़ा झटका दिया है, उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

अब जिस तरह से उन्होंने इस्तीफा दिया है उनके इस स्टाइल को लेकर हर कोई बात कर रहा है. वसंत मोरे ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वो हाथ जोड़े राज ठाकरे की तस्वीर के सामने खड़े हैं और माफी मांग रहे हैं. दूसरी तस्वीर में वो दंडवत होकर हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं. इसके लिए उन्होंने फोटो कैप्शन में लिखा है, 'साहेब मुझे माफ कर दो' और इसके साथ-साथ उन्होंने अपने इस्तीफे की एक कॉपी भी शेयर की. 

कौन हैं वसंत मोरे?
वसंत मोरे 18 साल से अधिक समय तक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के सदस्य थे. उन्होंने 12 मार्च, 2024 को राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की है. मोरे ने अपने इस्तीफे के लिए आंतरिक पार्टी की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया है. एनसीपी के संस्थापक शरद पवार और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले के साथ उनकी मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बढ़ा दी थी. इसके बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया कि वह एनसीपी में शामिल नहीं हो रहे हैं और एमएनएस के साथ ही रहेंगे.

वसंत मोरे का पूरा नाम वसंत कृष्णाजी मोरे है. मोरे तात्या के नाम से मशहूर हैं. वो पुणे की राजनीति में सक्रीय रूप से भाग लेते रहे हैं. उनका जन्म 10 अक्टूबर 1973 को हुआ था. मोरे ने पुणे शहर के अध्यक्ष और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के राजनेता के रूप में कार्य किया है. वह पुणे नगर निगम में कात्रज क्षेत्र से नगरसेवक भी थे.

मोरे मनसे के शहर प्रमुख रहे हैं और पुणे नगर निगम की आम सभा में पार्टी का नेतृत्व किया था. उन्होंने 2012 से 2013 तक पुणे नगर निगम में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया. मोरे पहली बार फरवरी 2007 में पुणे शहर के कात्रज क्षेत्र से नगरसेवक के रूप में चुने गए थे और तब से 2012 और 2017 में दो बार चुने गए हैं.

ये भी पढ़ें: BJP Candidate List 2024: पीयूष गोयल पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, BJP ने कहां से दिया टिकट? जानें- उनका राजनीतिक सफर

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget