एक्सप्लोरर

पूर्व पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, कहा- 'वो ISI का कुत्ता है'

Waris Pathan on Shahid Afridi: वारिस पठान ने कहा कि हमारे नेता असदुद्दीन ओवैसी ने अफरीदी को जोकर कहा. मैं एक कदम आगे जाकर उसे ISI का 'कुत्ता' कहता हूं.

AIMIM के नेता वारिस पठान ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को ISI का 'कुत्ता' बता दिया. उन्होंने कहा कि हमारे नेता असदुद्दीन ओवैसी ने अफरीदी को 'जोकर' बताया था और मैं उसे ISI का कुत्ता बताता हूं. रिपब्लिक चैनल से बातचीत में वारिस पठान ने कहा कि दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के दौरान हमारी पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सहित सभी विपक्षी नेताओं ने कहा था कि हम सरकार के साथ हैं. वो जो भी कदम उठाएंगे, हमारा पूरा समर्थन रहेगा.

पाकिस्तान का सफाया करने के लिए सरकार के साथ- वारिस

वासि पठान ने कहा, "हम विपदा की घड़ी में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं. देश के 140 करोड़ लोग आतंकवाद का समर्थन करने वाले मुल्क पाकिस्तान का सफाया करने के लिए सरकार के साथ हैं." 

अफरीदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिया था घटिया बयान

दरअसल, शाहिद अफरीदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर शर्मनाक बयान देते हुए भारतीय सेना को जिम्मेदार ठहरा दिया था. इतना ही नहीं अफरीदी ने विंग कमांडर अभिनंदन भी मजाक उड़ाया. 

अफरीदी सहित कई क्रिकेटर्स के इंस्टा अकाउंट बंद

भारत सरकार ने शुक्रवार (2 मई) को अफरीदी सहित कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बंद कर दिया. अफरीदी के साथ साथ बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह और हारिस रऊफ का भी अकाउंट बंद कर दिया गया है. इससे पहले सरकार ने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड विजेता अरशद नदीम का अकाउंट बंद कर दिया था.

पाकिस्तान के पीएम का यूट्यूब चैनल भारत में बंद

इतना ही नहीं भारत सरकार ने 2 मई को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यूट्यूब अकाउंट भी भारत में बंद कर दिया. इससे पहले 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को भारत में बंद किया जा चुका है. 

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों के हमले में 22 लोगों की जान चली गई थी. इस हमले के बाद लगातार पाकिस्तान भारत को गीदड़भभकी दे रहा है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget