एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बाद BJP नेता का वीडियो वायरल, वारिस पठान बोले, 'देश सदमे में है और ये...'

Waris Pathan News: असदुद्दीन औवैसी की पार्टी AIMIM के नेता वारिस पठान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जम्मू-कश्मीर बीजेपी के नेता रविंद्र रैना सुरक्षाकर्मियों के साथ बर्फ पर दौड़ते दिख रहे हैं.

Maharashtra News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की देश-दुनिया में कड़ी आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. इस बीच असदुद्दीन औवैसी की पार्टी AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने एक वीडियो शेयर करते हुए जम्मू कश्मीर बीजेपी नेता रविंद्र रैना को घेरा है. इस वीडियो में रविंद्र रैना कुछ सुरक्षाकर्मियों के साथ बर्फ में मस्ती करते हुए दौड़ते नजर आ रहे हैं.

एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म पर रविंद्र रैना का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा. उन्होंने लिखा, ''इनको देखिए ये रविन्द्र रैना हैं, जम्मू कश्मीर बीजेपी के कार्यकारिणी के सदस्य हैं. पूरा देश पहलगाम आतंकवादी हमले से सदमे में है. 27 लोगों की जान चली गई और इनको मस्ती सूझ रही है. ये सुरक्षाकर्मियों का दुरुपयोग कर रहे है. बर्फ में धमाल कर रहे है और Reels बना रहे हैं. अफसोस, शर्मनाक.''

पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया- वारिस पठान

पहलगाम आतंकी हमले के बाद असदुद्दीन औवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए. उन्होंने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि आतंकवादियों को ऐसी सजा देनी होगी, जिससे आतंकवादियों के साथ-साथ उन्हें पनाह देने वाले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की रूह भी कांप उठे.

पहलगाम हमले की कड़ी निंदा

वारिस पठान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें पठान ने कहा था, ''पहलगाम आतंकवादी हमला अत्यंत निंदनीय है. हम इसकी कड़ी निंदा करते है. इस हमले के पीछे आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. जिन्होंने निहत्थे बेकसूर पर्यटकों की जान ली है. आतंकी हमले में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं. मृतकों के प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं.

वारिस पठान ने आगे ये भी कहा कि इस आतंकी हमले में अगर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का नाम आ रहा है तो हमें किस चीज ने रोका है. हम कब तक आतंकवाद बर्दाश्‍त करेंगे. अब वक्त आ गया है कि एक्शन लिया जाए. बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, इनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल थे.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
Jaipur News: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
जयपुर: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget