एक्सप्लोरर

लोकसभा में वक्फ बिल पास होने पर भड़के अबू आजमी, बोले- 'इसी अहंकार में...'

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करते अबू आजमी ने कहा कि मुसलमानों के हित में काम न करने वाली सरकार कभी उनके पक्ष में बिल नहीं लाएगी. उनकी नजर वक्फ की जमीन पर है.

Abu Azmi on Waqf Amendment Bill: लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास हो जाने के बाद आज (गुरुवार, 3 मार्च) को राज्यसभा में यह विधेयक पेश होने जा रहा है. इस पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी भड़क गए हैं. अबू आजमी को कहना है कि जो सरकार आज तक मुसलमानों के हित में कुछ नहीं कर पाई, वो उनके समर्थन में कभी मिल नहीं ला सकती.

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में अबू आजमी ने कहा, "इरादे खंजर के नेक तो हो नहीं सकते. जिन लोगों ने सरकार आने के बाद मुसलमानों के हित में एक भी काम नहीं किया, मुसलमानों की मस्जिदों के नीचे मंदिर ढूंढ रहे हैं. मंदिर भर जाने के बाद मुसलमानों की मस्जिद के बाहर खड़े होकर पूजा कर सकते हैं लेकिन मस्जिद भर जाने के बाद बाहर नमाज नहीं पढ़ सकते. पढ़ेंगे तो पासपोर्ट और लाइसेंस कैंसिल हो जाएगा. ऐसे लोग मुसलमानों के फेवर में कभी बिल नहीं ला सकते."

'मस्जिद की जमीनों पर सरकार की नजर'- अबू आजमी
इतना ही नहीं, अबू आजमी ने कहा, "वे इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. हमारी वो जमीनें, जो हमारे बुजुर्गों ने मस्जिदों और कब्रिस्तानों के लिए दान की हुई थीं, उस जमीन पर इनकी नजर है. ये मुसलमानों के हित में काम कर ही नहीं सकते. इन्होंने जितना काम किया है, सब मुस्लिम के खिलाफ किया है."

अबू आजमी ने यह भी कहा कि मुसलमानों को दो नंबर का शहरी बनाना, इस देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए ये लोग जो कदम उठा रहे हैं, वो मुसलमानों के साथ में सरासर नाइंसाफी है. 

अब क्या होगा समाजवादी पार्टी का स्टैंड?
लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद राज्यसभा में पेश किया जा रहा है. अगर यहां भी बिल पास हो जाता है तो विपक्ष का क्या रुख होगा? इस सवाल के जवाब में अबू आजमी ने कहा, "हम अपनी पार्टी से बात करेंगे. अभी राज्यसभा में बाकी है. हालांकि, पास वहां भी हो जाएगा क्योंकि इन लोगों के पास बहुमत है. देश में भी इनका बहुमत है. उसी मेजोरिटी पर तो उन्होंने बाबरी मस्जिद में मंदिर बनाया गया है."

उन्होंने कहा, "जनता देश की बहुमत जो चाहती है मंदिर बनाना, इसलिए बनाई गई है. ये इसी अहंकार में कुछ भी पास कर देते हैं, लेकिन हम बहुत ही जबरदस्त तरीके से बोलते हैं कि हम इस बिल का विरोध करते रहे हैं और करते रहेंगे."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget