एक्सप्लोरर

वक्फ बिल को लेकर शिवसेना यूबीटी प्रमुख पर भड़के एकनाथ शिंदे, 'ओवैसी की भाषा बोल रहे उद्धव ठाकरे'

Ekanth Shinde On Waqf Bill: एकनाथ शिंद ने कहा, उद्धव ठाकरे असदुद्दीन ओवैसी की भाषा बोल रहे हैं. वफ्फ बोर्ड को विरोध करके यूबीटी ने अपन असली चेहरा सामना लाया है.

Ekanth Shinde On Uddhaav Thackeray: वक्फ बिल को लेकर घमासान मचा हुआ है. इस बिल को लेकर पक्ष और विपक्ष में तकरार देखने को मिल रही है. इस बीच डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे वक्फ बिल पर कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं.

एकनाथ शिंद ने कहा, उद्धव ठाकरे असदुद्दीन ओवैसी की भाषा बोल रहे हैं. वफ्फ बोर्ड को विरोध करके यूबीटी ने अपन असली चेहरा सामना लाया है, यह दुर्भाग्यपुर्ण है.  2019 में महाविकास आघाडी के साथ जाकर और कल वफ्फ को विरोध करके उद्धव ठाकरे ने गर्दन नीचे झुकाई है. वफ्फ के विधायक से मुस्लिम समुदाय खुश है. कांग्रेस गरीब को गरीब ही रखना चाहती है.

'चुनाव में जनता सिखाएगी सबक'
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, उद्धव ठाकरे बिलकुल कन्फ्यूज नजर आ रहे है. आने वाले चुनाव में लोग उन्हें सबक सिखाएंगे. निर्णय लेने के लिए शेर का कलेजा होना चाहिए. शिंदे ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे की राजनीति इसी सिद्धांत पर आधारित है, जिससे उनकी पार्टी में असंतोष बढ़ रहा है.

'हिंदुत्व के मूल्यों को त्याग दिया'
एकनाथ शिंदे ने कहा, "वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में निर्णय लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है." उन्होंने आरोप लगाया कि इस विरोध से उनकी दोहरी भूमिका स्पष्ट हो गई है और यह दर्शाता है कि उन्होंने हिंदुत्व के मूल्यों को त्याग दिया है, शिंदे के अनुसार, इस विधेयक का विरोध करके उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे के विचारों से दूरी बना ली है.

'2019 की सरकार गठन से बड़ा पाप'
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, "2019 में निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस के साथ सरकार बनाने से भी बड़ा पाप उद्धव ठाकरे ने इस विधेयक का विरोध करके किया है." उन्होंने दावा किया कि वक्फ संशोधन विधेयक के माध्यम से जबरन कब्जाई गई जमीनों को मुक्त कराया जाएगा, जिससे गरीब मुसलमानों को लाभ होगा. शिंदे ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह मुसलमानों को हमेशा गरीब बनाए रखना चाहती है और इसलिए इस विधेयक का विरोध कर रही है.

'ओवैसी और ठाकरे की समान भाषा'
एकनाथ शिंदे ने कहा, "संसद में असदुद्दीन ओवैसी ने जो कहा, वही बातें उद्धव ठाकरे भी दोहरा रहे हैं, जिससे दोनों की भाषा में समानता दिखती है. उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता अब ज्यादातर राहुल गांधी के साथ समय बिता रहे हैं, जिससे उन्हें बार-बार मोहम्मद अली जिन्ना की याद आती है."

यूबीटी की निर्णय क्षमता पर सवाल
शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया कि वे पूरी तरह से भ्रमित हैं और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि कौन से निर्णय लेने चाहिए और कौन से नहीं. उन्होंने कहा कि जब कोई पार्टी ऐसी स्थिति में आ जाती है, तो उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है. शिंदे ने यह भी कहा कि निर्णय लेने के लिए हिम्मत और शेर का कलेजा होना चाहिए, जो उद्धव ठाकरे में नहीं है.

'व्यक्तिगत टिप्पणियों का जवाब काम से देंगे'
उद्धव ठाकरे द्वारा एकनाथ शिंदे के लिए 'ESS एसंशि' शब्द का उपयोग करने पर प्रतिक्रिया देते हुए शिंदे ने कहा कि पिछले दो साल से उन पर व्यक्तिगत टिप्पणियां हो रही हैं, लेकिन वे आरोप का जवाब आरोप से नहीं देंगे, बल्कि अपने काम से देंगे. उन्होंने कहा कि अगर वे भी इसी तरह जवाब दें, तो 'यूटी' का मतलब 'यूज एंड थ्रो' होगा, यानी 'इस्तेमाल करो और फेंक दो' और उद्धव ठाकरे की स्थिति ठीक ऐसी ही है, इसलिए लोग उन्हें छोड़कर जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

वक्फ बिल का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'संसद में ऐसे भाषण हुए जिससे जिन्ना को भी...'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
फेमस इन्फ्लुएंसर पर अपहरण और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, जानें मामला
फेमस इन्फ्लुएंसर अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार, जानें मामला

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget