एक्सप्लोरर

'टिकट न मिलने से दुखी नहीं हूं लेकिन सीटों का बंटवारा...' MVA में सीट साझेदारी पर बोलीं वर्षा गायकवाड

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: वर्षा गायकवाड का कहना है कि कांग्रेस को कोशिश करनी चाहिए थी ताकि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सभी पार्टियों को बराबर की सीटें मिलतीं.

Varsha Gaikwad on MVA Seat Sharing: वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने यह साफ कर दिया है कि वह सीट न मिलने से नाराज नहीं हैं लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि महाविकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) में मुंबई में गठबंधन सहयोगियों को एक बराबर सीट मिलनी चाहिए थी. बता दें कि हाल ही में महाविकास अघाड़ी ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट साझेदारी का आंकड़ा जारी किया था जिसके तहत शिवसेना-यूबीटी को 21, कांग्रेस को 17 और एनसीपी शरद चंद्र पवार को 10 सीटें दी गई हैं.

वहीं, दक्षिण मध्य मुंबई और सांगली सीट शिवसेना-यूबीटी को दिए जाने से वर्षा गायकवाड की नाराजगी की बात सामने आ रही थी. वह कांग्रेस की निर्धारित बैठक में शामिल नहीं हुई थीं. के सी वेणुगोपाल को फोन कर अपनी चिंताओं से अवगत भी कराया था. वर्षा ने आरोप लगाया था कि हमें वे सीटें नहीं दी गई हैं जो हम जीत सकें. जहां हमारी ताकत नहीं है वो सीट हमें दी गई है.  इसके बाद से माना जा रहा था कि महाराष्ट्र कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. 

मुंबई की सीटों पर हुए बंटवारे से असहमत वर्षा
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्षा ने कहा कि मैं लोकसभा सीट मिलने से दुखी नहीं हूं लेकिन कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र इकाई को मुंबई की सीट सभी सहयोगियों में बराबर बांटे जाने की बात कहनी चाहिए थी. 

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक वर्षा ने कहा कि मुंबई में लोकसभा की छह सीटें हैं. कांग्रेस दो पर चुनाव लड़ रही है, पहले हम पांच सीटों पर चुनाव लड़ते थे, केवल मुंबई-उत्तर पूर्व को अविभाजित एनसीपी के लिए छोड़ा जाता था. वर्षा ने कहा कि मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई उत्तर मध्य कांग्रेस का गढ़ है. अगर जीत और उम्मीदवार की योग्यता सीट पाने की पात्रता है तो कांग्रेस उसपर खरी उतरती है. मैंने इस मुद्दे को उठाया है.

महाराष्ट्र में BJP के लिए मुसीबत! धैर्यशील पाटील ने पार्टी से दिया इस्तीफा, शरद पवार दे सकते हैं लोकसभा का टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget