एक्सप्लोरर

Mumbai News: महाराष्ट्र में होंगे मध्यावधि चुनाव! उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

शिवसेना नेता और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है. रविवार 6 नवंबर को अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आएंगे.

Maharashtra News: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव का शनिवार को अनुमान जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयारी शुरू करने को कहा है. ठाकरे यहां पार्टी मुख्यालय 'सेना भवन' में पार्टी के विधानसभा क्षेत्र स्तर के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अरविंद सावंत ने बैठक के बारे में संवाददाताओं को जानकारी दी.

सावंत ने कहा कि ठाकरे ने राज्य में जल्द ही मध्यावधि विधानसभा चुनाव का अनुमान जताया और कार्यकर्ताओं से तैयारी शुरू करने को कहा. सावंत ने कहा कि मध्यावधि चुनाव अपरिहार्य है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के लिए दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की है. दक्षिण मुंबई के सांसद ने कहा, "जिस तरह हिमाचल प्रदेश और गुजरात में मतदाताओं को पैकेज और घोषणाओं से लुभाया जा रहा है, उसी तरह प्रधानमंत्री की इस घोषणा से संकेत मिलता है कि महाराष्ट्र में चुनाव होंगे."

महाराष्ट्र : 'भारत जोड़ो यात्रा' में जा रहे कांग्रेस नेता नसीम खान हादसे में घायल

2024 में समाप्त होने वाला है कार्यकाल
हालांकि, सावंत ने कहा कि प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं के बारे में बात कर रहे थे, उनके ब्योरे के बारे में कोई स्पष्टता नहीं थी. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 2024 में समाप्त होने वाला है. शिवसेना का ठाकरे धड़ा मांग कर रहा है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत करने वाले पार्टी के विधायक इस्तीफा दें और नए सिरे से मतदाताओं का सामना करें.

विपक्षी दलों का आरोप है कि ठाकरे नीत सरकार से बगावत के बाद जून में सत्ता में आई एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने कई परियोजनाओं को गुजरात में जाने दिया. इनमें 1.54 लाख करोड़ रुपये की वेदांता-फॉक्सकॉन की सेमीकंडक्टर चिप निर्माण परियोजना और 22,000 करोड़ रुपये की टाटा-एयरबस सी-295 सैन्य परिवहन विमान परियोजना शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget