एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: रामलला आपकी प्रॉपर्टी हैं क्या? अमित शाह पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- श्रीराम पर BJP का विशेष अधिकार...

Ram Mandir Inauguration: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण गर्व की बात है. पहले लोग खुद को हिंदू कहने से डरते थे, लेकिन अब गर्व से कहते हैं.

Uddhav Thackeray on BJP and Ram Mandir Ayodhya: लंब इंतजार के बाद आखिरकार अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी वह तारीख रहेगी जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथों से मंदिर का उद्घाटन करेंगे और भव्य जश्न होगा. इस समारोह से देश भर के नामचीन लोग जुड़ेंगे. वहीं, महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान से बीजेपी पर भड़के हुए हैं. 

दरअसल, उद्धव ठाकरे ने एक बयान में कहा कि हमारे गृहमंत्री कहते हैं कि रामलला के दर्शन फ्री करा देंगे. क्या रामलला बीजेपी की प्रॉपर्टी हैं? वहीं, उद्धव ठाकरे ने कहा कि रामलला सभी हिन्दुओं के हैं. उन पर किसी पार्टी का विशेष अधिकार नहीं है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि बीजेपी का हिंदुत्व केवल दिखावा है.

'हिंदुत्व दूसरे धर्मों से द्वेष करना नहीं सिखाता'
दरअसल, उद्धव ठाकरे मीरा भयंदर क्षेत्र में उत्तर भारतीयों के एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में जब भी कोई आपत्ति आती है तो शिवसेना कार्यकर्ता दौड़ कर वहां पहुंचते हैं. कई बार दूसरों को बचाने के लिए शिवसैनिकों ने अपनी जान दांव पर लगाई है. इसे ही हमारा हिंदुत्व कहा जाता है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारा हिंदुत्व हमें दूसरे धर्म से नफरत करना नहीं सिखाता. हिंदुत्व राष्ट्रीयता है. जो यह मानता है कि यह वतन मेरा है, वह हर कोई अपना हुआ. 

'दूध शक्कर में नमक छिड़कने वालों से सावधान'
उद्धव ठाकरे ने कहा कि आप (उत्तर भारतीय) में से ज्यादातर लोग यहां पर स्थानीय लोगों के साथ चीनी और दूध की तरह मिल गए हैं. हालांकि, आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि कोई ये रिश्ते खराब करने आ सकता है. दूध और चीनी में नमक छिड़कने वालों से आपको सावधान रहना होगा. शिवसेना हमेशा से हिंदुत्व पर गर्व करती आई है और करती रहेगी. हमारा हिंदुत्व दूसरे धर्मों से कभी नफरत नहीं करता.

यह भी पढ़ें: Thane Corona Cases: ठाणे में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के पांच मामले आए सामने, मरीजों की संख्या कुल 28

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget