एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: एग्जिट पोल होंगे फेल! उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने बताया BJP और 'इंडिया' गठबंधन को मिलेगी कितनी सीटें?

Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र के एग्जिट पोल के अनुसार महायुती और महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांटे की टक्कर है. अब इन आंकड़ों को उद्धव गुट की शिवसेना ने मानने से इंकार कर दिया है.

Exit Poll Lok Sabha Election 2024: एग्जिट पोल 2024 के अनुसार नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. ज्यादातर एग्जिट पोल का यही मानना है कि केंद्र में एकबार फिर बीजेपी की सरकार आएगी. लेकिन इस एग्जिट पोल को उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने नकार दिया है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने मुखपत्र 'सामना' में एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है.

सामना में लिखा है, "एग्जिट पोल वाली कॉरपोरेट कंपनियों ने राज्यों के चुनावों की पूरी जानकारी जाने बिना ही बेधड़क घोषणा कर दी कि एक बार फिर मोदी आ रहे हैं और बीजेपी और उसके गठबंधन (एनडीए) को 350 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं, लेकिन बीजेपी 225 सीटों से आगे नहीं बढ़ रही है. 'इंडिया' अघाड़ी 295 से 310 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी."

देश में 1 जून को लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कई मीडिया संगठनों ने एग्जिट पोल की घोषणा की थी. ज्यादातर एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को करीब 350 सीटें मिलेंगी. एग्जिट पोल के इन आंकड़ों की 'सामना' ने कड़ी आलोचना की है. 'सामना' में पूछा है कि "इन लोगों ने ऐसा कौन सा बड़ा कारनामा किया है कि बीजेपी को 350 सीटें मिल गईं? 4 जून को वोटों की गिनती होगी और तानाशाही का अंधेरा दूर हो जाएगा."

एग्जिट पोल के आंकड़ों पर संदेह
सामना के अनुसार, "महाराष्ट्र के एग्जिट पोल कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. यहां एग्जिट पोल में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की मशाल जली है. पुणे स्थित एजेंसी रुद्र रिसर्च एंड एनालिसिस के मुताबिक, राज्य में 'इंडिया' गठबंधन को 46 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि एनडीए को 43 फीसदी वोट मिले हैं. महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. कांग्रेस को 12, बीजेपी को 9, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को 8 और अजित पवार की पार्टी को सिर्फ 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है."

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल में दिखाए जाएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे, कितने की होगी टिकट? जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget