एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का विधानसभा चुनाव को लेकर 'प्लान B' तैयार, गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे ये फैसला?

Maharashtra Assembly Election 2024: उद्धव ठाकरे विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी के साथ या अकेले, दोनों तरह से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इस बार MVA 90-90-90 का फॉर्मूला अपना सकती है.

Uddhav Thackeray on Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन के बाद अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गई है. इसी के साथ उद्धव ठाकरे ने जीत के लिए प्लान 'ए' और 'बी' दोनों तैयार कर लिए हैं. पहला प्लान तो साफ है महाविकास अघाड़ी में रहकर कांग्रेस और शरद पवार के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना. अगर गठबंधन की बात आगे बढ़ती है तो उद्धव ठाकरे 2019 के फॉर्मूले के तहत आगे जाते हुए अपनी पारंपरिक सीटों पर लड़ना चाहते हैं. 

इसका प्रयोग ठाकरे ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी किया था. उद्धव ठाकरे लोकसभा चुनाव में 22 सीटों पर लड़े थे और विधानसभा चुनाव में 124 सीटों पर. इस बार वे ठाकरे गठबंधन के साथ 21 सीटों पर लड़े और 9 सीटों पर जीत हासिल की. अब विधानसभा चुनाव के लिए भी 114 और 124 के बीच का आंकड़ा रह सकता है. 

MVA का 90-90-90 फॉर्मूला
वहीं, अगर गठबंधन नहीं होता है तो उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी 288 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहेगी. इसके लिए शिवसेना यूबीटी के नेताओं ने सभी 288 सीटों का जायजा लेना शुरू कर दिया है. इसके लिए उद्धव ठाकरे ने मुंबई के ट्रायडेंट होटल में बैठक की और विचार विमर्श किया गया कि गठबंधन होने पर शरद पवार और कांग्रेस को कितनी सीटें दी जा सकती  हैं. 

गठबंधन के लिए 90-90-90 के फॉर्मूले की चर्चा हो रही है. बाकी की सीटें निर्दलीयों को दिए जाने पर विचार किया जा सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के मुंबई, कोंकण, मराठवाड़ा उद्धव ठाकरे के गढ़ माने जाते हैं. 

याद हो, इस बार महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी महायुती से भी आगे रही. महाविकास अघाड़ी के 30 सांसद चुनकर आए. इसलिए अगर उद्धव ठाकरे गठबंधन मे जाएंगे तो कितनी सीटों पर तैयारी करनी है, इसको लेकर बैठक में चर्चा की गई. आज विधानसभा को लेकर पहली बैठक हुई है इसके बाद की बैठक में सीटें और फॉर्मूला तय किए जा सकते हैं. अगर गठबंधन नहीं होता है तो ठाकरे 288 सीटों के लिए भी तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'उद्धव ठाकरे की गलती को दो साल बाद उन्हीं के विधायकों ने...', संजय निरुपम का पूर्व CM पर हमला

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की तारीफ वाले बयान पर संजय राउत बोले- क्या वो मेरे व्यक्तिगत दुश्मन?
PM मोदी की तारीफ वाले बयान पर संजय राउत बोले- क्या वो मेरे व्यक्तिगत दुश्मन?
मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget