एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'हिंदी सब को आती है, देश में एक ही...'

Uddhav Thackeray News: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लागू करने को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे. मुख्यमंत्री को साफ करना चाहिए कि हमारे राज्य में हिंदी लागू नहीं होगी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के स्कूलों में क्लास 1 से 5 तक के छात्रों को हिंदी पढ़ाने के मुद्दे पर जारी विवाद के बीच शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने फिर महायुति सरकार को घेरा है. उन्होंने गुरुवार (26 जून) को आरोप लगाया कि बीजेपी भाषा के आधार पर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है और महाराष्ट्र में भाषाई आपातकाल लगा रही है.

'हिंदी सब को आती है, सख्ती स्वीकार नहीं'

महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लागू करने को लेकर उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हम चुप नहीं बैठेंगे. मुख्यमंत्री को जाहिर करना चाहिए कि हमारे राज्य में हिंदी लागू नहीं होगी. अब अच्छा चल रहा है, हमारा हिंदी फिल्म इंड्रस्टी का विरोध नहीं. कलाकार यहां लोकप्रिय होते हैं. देश में एक ही पक्ष रखने का उनका प्रयास है. यह भाषाई आपातकाल है. हम सख्ती स्वीकार नहीं करेंगे, हिंदी सब को आती है. हमारा देश संघ राज्य है, यहां भाषा के आधार पर प्रांत की रचना हुई है.''

हिंदी को लेकर बीजेपी का छिपा हुआ एजेंडा- उद्धव ठाकरे

शिवसेना (UBT) प्रमुख ने आगे कहा, ''मैं मुख्यमंत्री था तब मराठी भाषा सख्ती से लागू थी. तब लोग कोर्ट में गए थे. मराठी रंगभूमि का हॉल बनाया था, लेकिन वो सरकार ने होने नहीं दिया. मैने और अजित दादा ने उद्घाटन किया था.'' उन्होंने ये भी कहा कि हिंदी भाषा की सख्ती होगी नहीं, बीजेपी का छिपा हुआ एजेंडा है. मराठी भाषा की इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान करता हूं. मराठी भाषा कलाकार इसमें शामिल होने चाहिए. बीजेपी में मराठी प्रेमी भी इस आंदोलन में शामिल हैं.''

त्रिसूत्री भाषा की क्या जरूरत है- उद्धव ठाकरे

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ''त्रिभाषा फॉर्मूला गुजरात में नहीं है. ये तमिलनाडु और कर्नाटक में नहीं है. देश में संघराज पद्धति है. सबकी भाषा है, फिर त्रिसूत्री भाषा की क्या जरूरत है? क्रेडिट स्कोर से जॉब मिलने वाले नहीं हैं.'' 

'मराठी मानुष को लड़ाने का काम चल रहा'

फिल्म और संगीत कलाकारों को लेकर उन्होंने कहा, ''राजकपूर मुंबई में बड़े हुए, लता मंगेशकर ने हिंदी गाना गए, किसी को समझ नहीं, ऐसा नहीं है. मराठी मानुष को लड़ाने का काम चल रहा है. 7 जुलाई को मुंबई आजाद मैदान में धरना आंदोलन होगा. शिवसेना इसमें शामिल होगी. हिंदी भाषा विरोधी आंदोलन को लेकर 29 जून को मुंबई में सभा होगी.''

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget