एक्सप्लोरर

'जो सरकार में है पहले वह तो...', MVA के सीएम फेस पर बोले उद्धव ठाकरे, शरद पवार ने कही यह बात

Maharashtra Election 2024: महाविकास अघाड़ी हो या फिर महायुति दोनों ने ही अपने सीएम के चेहरे की घोषणा नहीं की है. ऐसे में जब राज्य में अगले महीने ही विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है.

Maharashtra News: महाविकास अघाड़ी (MVA) किसे अपना सीएम फेस बनाएगी? इसको लेकर शिवसेना-यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की प्रतिक्रिया आई है. उद्धव का कहना है कि पहले महायुति को सीएम का चेहरा घोषित करना चाहिए क्योंकि वह सत्ता में है. यह बात उद्धव ने रविवार को एमवीए की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही जिसमें शरद पवार भी मौजूद थे.

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ''पहले महायुति को अपना सीएम चेहरा घोषित करने दीजिए. फिर हम बताएंगे कि हमारा सीएम चेहरा कौन होगा. सरकार में होने के कारण महायुति को सीएम का चेहरा घोषित करना चाहिए.'' कुछ दिन पहले ही उद्धव ठाकरे ने कहा था कि कांग्रेस को कोई चेहरा घोषित करना चाहिए या एनसीपी-एसपी को ऐसा करना चाहिए. मैं उनके द्वारा घोषित चेहरे का समर्थन करूंगा. 

उद्धव की बात से सहमत दिखे शरद पवार

वहीं, शरद पवार ने कहा, ''उद्धव ठाकरे ने सीएम के चेहरे के बारे में जो कुछ भी कहा है वह बिल्कुल स्पष्ट है और यही बात है.''  वहीं, सीएम माझीलड़की बहिन योजना को शरद पवार ने धोखा बताया. पवार ने कहा, ''इस योजना के लिए बजट और वित्तीय प्रावधान की कोई स्पष्टता नहीं है. अगर वे इस योजना के लिए वित्तीय सहायता के लिए स्पष्ट और अलग प्रावधान कर सकते हैं तो हम इसका विरोध नहीं करेंगे."

शिवसेना-यूबीटी की ओर से  बीच-बीच में उद्धव ठाकरे के नाम सीएम फेस के लिए आगे किया जाता है. कभी उद्धव ने ही कहा था कि सीएम का चेहरा तय किया जाना चाहिए इसके बजाय कि कौन सबसे अधिक सीटें जीतता है. उधर, महाविकास अघाड़ी के घटक दल कांग्रेस ने हाल ही में कहा कि हम चुनाव से पहले किसी भी सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं करेंगे. वहीं, शरद पवार ने भी कहा था कि सीएम के नाम का चयन चुनाव के नतीजों के बाद ही करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 'पुणे बोल कर निकला था, मुंबई कैसे पहुंचा?', बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटर शिवा की मां का आया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
Mumbai News: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान
मुंबई: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget