एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव ठाकरे के 'सामना' में बड़ा दावा, 'जल्द बदलेंगे महाराष्ट्र सरकार के 8 मंत्री'

Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी) के 'सामना' ने फडणवीस सरकार के 8 मंत्रियों की छुट्टी की भविष्यवाणी की है. खराब प्रदर्शन और विवादों के चलते बदलाव संभव, सुधीर मुनगंटीवार को मौका मिल सकता है.

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' ने महागठबंधन सरकार में बड़े फेरबदल की भविष्यवाणी की है. सामना ने दावा किया है कि सरकार के आठ मंत्री जल्द ही बदले जा सकते हैं. यह दावा ऐसे समय में आया है जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 100 दिन के कामकाज की समीक्षा चल रही है, और कई मंत्रियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं माना जा रहा है.

कार्यशैली पर उठे सवाल, प्रदर्शन बना वजह

‘सामना’ में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कुछ मंत्रियों पर पुराने विवादों का साया है, जबकि कुछ की कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. मंत्रियों की निष्क्रियता और कमजोर प्रदर्शन की वजह से पार्टी और गठबंधन की छवि पर असर पड़ रहा है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री की टीम में बड़ा बदलाव संभव है.

'हिट लिस्ट' में 8 नाम

सामना की जारी 'हिट लिस्ट' में जिन 8 मंत्रियों के नाम शामिल हैं, माणिकराव कोकाटे, संजय शिरसाट, योगेश कदम, नरहरि जिरवाल, नितेश राणे, जयकुमार गोरे, भरत गोगावले और दादा भुसे. इनमें से कुछ नेताओं पर व्यक्तिगत विवाद, जमीन घोटालों और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप हैं, जबकि कुछ का जनता से जुड़ाव और क्षेत्रीय कामकाज बेहद कमजोर रहा है.

इस बीच यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सुधीर मुनगंटीवार को फिर से कैबिनेट में मौका दिया जा सकता है. वे पूर्व में वन मंत्री रह चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ सांगठनिक पकड़ भी रखते हैं.

राजनीतिक संकेत या रणनीतिक दबाव?

शिवसेना (यूबीटी) द्वारा यह मुद्दा ऐसे समय उठाया गया है. जब मराठी-हिंदी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इसे लेकर यह सवाल उठ रहा है कि क्या सामना की यह रिपोर्ट एक राजनीतिक दबाव की रणनीति है या वाकई में सरकार के भीतर कोई बड़ा फेरबदल होने जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget