एक्सप्लोरर

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, समुद्र किनारे जाने से BMC ने किया मना, कई जिलों में रेड अलर्ट

Mumbai Weather Update: मुंबई में IMD ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि रायगढ़ में रेड अलर्ट है. BMC ने हाई टाइड को देखते हुए लोगों से समुद्र तटों से दूर रहने की अपील की है.

मुंबई और आसपास के इलाके एक बार फिर काले बादलों से घिर गए हैं. भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार (25 जुलाई) के लिए मुंबई और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट तथा रायगढ़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी गई है. 

लगातार हो रही बारिश से रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं और जलभराव की आशंका बढ़ गई है. बीएमसी ने चेतावनी जारी करते हुए नागरिकों को समुद्र तटों और तटीय इलाकों से दूर रहने को कहा है.

भारी बारिश और रेल सेवाएं प्रभावित

सेंट्रल रेलवे के अनुसार, मुख्य लाइन की लोकल ट्रेनें 10-12 मिनट और हार्बर लाइन की ट्रेनें 7-8 मिनट की देरी से चल रही हैं. एएनआई के अनुसार, कम दृश्यता और सतर्कता के कारण ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं. वहीं मुंबई, ठाणे और पालघर के निचले इलाकों में अगले कुछ घंटों में मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे जलभराव हो सकता है. पिछले 24 घंटों में मानखुर्द में 28 मिमी, नरिमन पॉइंट में 26 मिमी, सीएसएमटी और मुलुंड में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई.

मौसम पूर्वानुमान और हाई टाइड अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शहर और उपनगरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. शुक्रवार (25 जुलाई) को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है, विशेष रूप से देर रात या सुबह के समय.

हाई टाइड के लिए जारी हुए शेड्यूल

25 जुलाई: दोपहर 12:40 बजे – 4.66 मीटर
26 जुलाई: दोपहर 1:20 बजे – 4.67 मीटर
27 जुलाई: दोपहर 1:56 बजे – 4.60 मीटर

बीएमसी ने नागरिकों को हाई टाइड के समय समुद्र तटों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है, खासकर दोपहर के वक्त जब समुद्र की लहरें 4.6 मीटर से ऊपर पहुंचने की संभावना है.

पश्चिमी घाट में अत्यधिक बारिश की चेतावनी

25 से 27 जुलाई के बीच मुंबई-पुणे के पश्चिमी घाट क्षेत्र में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने यात्रियों और ट्रैकिंग करने वालों को पश्चिमी घाट की यात्रा से बचने की सलाह दी है. समुद्र के किनारे बने दबाव और वर्षा पट्टियों के अभिसरण के कारण 60–70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित अंडरपास को जलभराव के कारण बंद कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget