एक्सप्लोरर

Maharashtra News: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उद्धव ठाकरे की पार्टी का बड़ा बयान- 'अगर कांग्रेस का साथ...'

Arvind Kejriwal Arrest: 'सामना' के जरिए उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस के साथ जाने से रोकने के लिए ‘ईडी’ के जरिए दहशत फैलाई गई.

Arvind Kejriwal Arrest News: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने 'सामना' के जरिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए गए हैं. 'सामना' ने अपने संपादकीय में लिखा है कि भारतीय लोकतंत्र के और कितने चीथड़े उड़ने बाकी हैं? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके सरकारी घर में घुसकर ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल के पास पूर्ण बहुमत है. पंजाब में उनकी ‘आप’ पार्टी की सरकार है, लेकिन लोकसभा चुनाव में केजरीवाल ने ‘इंडिया एलायंस’ के साथ गठबंधन कर लिया. इससे दिल्ली और हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका लगेगा. केजरीवाल को कांग्रेस के साथ जाने से रोकने के लिए ईडी के जरिए दहशत फैलाई गई.

'सामना' ने लिखा कि जब केजरीवाल ने बीजेपी के सामने झुकने से इनकार कर दिया तो ईडी ने उनके सरकारी आवास में घुसकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. शराब घोटाला वगैरह सब बहाना है. अगर केजरीवाल ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी की ‘वॉशिंग मशीन’ से हाथ मिला लिया होता तो अजीत पवार की तरह उन्हें भी बीजेपी के नए शंकराचार्य के तौर पर नियुक्त कर दिया गया होता. 

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर 'सामना' के जरिए हमला

'सामना' ने अपने संपादकीय में आगे लिखा कि इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी इसी तरह ईडी ने गिरफ्तार किया था. जब जनता की पूर्ण बहुमत से चुनी गई सरकारों को उखाड़ा नहीं जा सकता, तब ईडी जैसे तंत्र का उपयोग करके केवल विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करने की नीति मोदी-शाह सरकार ने अपनाई है. इसे ही तानाशाही कहते हैं. रशिया या चीन जैसे देशों में, विरोधियों को आसानी से गायब कर दिया जाता है या मार दिया जाता है. हमारे देश में लोकतंत्र की बदहजमी के चलते विरोधियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें महीनों जेल में डाल दिया जाता है.

'केंद्र सरकार की औरंगजेबी प्रवृति'

'सामना' ने लिखा कि देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. चुनाव भयमुक्त वातावरण में पारदर्शी तरीके से होंगे, ऐसी घोषणा इलेक्शन कमीशन ने की है, लेकिन जब आचार संहिता लागू हो गई है तो चुनाव में हिस्सा लेनेवाली सरकार विरोधियों का इस तरह से गला घोंटने को इसे किस तरह का संकेत समझा जाए? विपक्ष को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए यह चल रहा आतंकवाद है. औरंगजेब या तो अपने विरोधियों को दंडित करता था या उन्हें यमसदन भेजता था. मौजूदा केंद्र सरकार में भी वही औरंगजेबी प्रवृत्ति देखने को मिल रही है.

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर बीजेपी पर हमला

उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 'सामना' के जरिए कहा कि ईडी का आरोप है कि केजरीवाल एक राजनीतिक पार्टी चलाते हैं और उन्होंने शराब ठेकों के बदले चंदा लिया, लेकिन इस तरह हजारों करोड़ रुपए का चंदा बीजेपी के खाते में भी जमा हुआ है. इलेक्टोरल बॉन्ड घोटालों से बीजेपी के चेहरे पर खरोंच आ गई. जिन कंपनियों पर ईडी और सीबीआई ने छापे मारे उन कंपनियों से बीजेपी ने जबरदस्ती वसूली कर पार्टी के लिए फंड लिया. आपराधिक धन को घुमा देना ही ‘पीएमएलए’ एक्ट में मनी लॉन्ड्रिंग कहलाता है. 

इस तरह की मनी लॉन्ड्रिंग बीजेपी ने की, लेकिन बीजेपी और उसके वसूली एजेंट आजाद हैं और केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. 2014 से अब तक ईडी की ओर से की गई कार्रवाइयों पर नजर डालें तो 95 फीसदी कार्रवाइयां विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ की गई हैं.

'लोकतंत्र को पूरी तरह खत्म करने की साजिश'

'सामना' ने ये भी लिखा कि दिल्ली सरकार ने शराब नीति को लेकर जो फैसले लिए हैं, उससे सरकार को 2,873 करोड़ का नुकसान हुआ है. ईडी ने दावा किया है कि दक्षिण भारत में शराब उद्यमियों को फायदा पहुंचाने के लिए 136 करोड़ रुपए की लाइसेंस फीस माफ कर दी गई और उसके एवज में 100 करोड़ रुपए का फंड स्वीकार किया गया. फिलहाल, ED एक अविश्वसनीय भैंसा बन गया है जो मोदी-शाह के चाबुक मारते ही उनको अपना शिकार बनाता है, जिन्हें वे अपना निशाना बनाते हैं.

इससे देश का लोकतंत्र, स्वतंत्रता, संविधान नष्ट हो गया है. वर्तमान शासकों की यह नीति खतरनाक है कि कोई विरोधी स्वर रहना ही नहीं चाहिए. यह लोकतंत्र को पूरी तरह खत्म करने की साजिश है.

ये भी पढ़ें:

अजित पवार गुट को झटका देने के बाद शरद पवार की चेतावानी, कहा- 'अभी तो और आने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget