एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में खत्म होगी 'ठाकरे' परिवार की दरार? उद्धव और राज ठाकरे को साथ लाने में जुटे ये नेता

Uddhav Thackeray-Raj Thackeray News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले 'ठाकरे भाइयों' को मिलाने की पहल चल रही है. राज ठाकरे की पार्टी मनसे के नेता बाल नंदगांवकर इसके लिए कोशिश में जुटे हुए हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले 'ठाकरे भाइयों' में सुलह का बीड़ा राज ठाकरे के नेता ने उठाया है. दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता बाला नंदगांवकर ने शुक्रवार को कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह ठाकरे के चचेरे भाइयों (उद्धव और राज ठाकरे) को एक साथ लाने की कोशिश करेंगे. 

नंदगांवकर ने बतौर मनसे उम्मीदवार मुंबई की शिवड़ी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इसके बाद भाइयों को साथ लाने की बात पर कहा कि उन्होंने पहले भी ऐसा किया है और अगर मौका मिला तो भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे. उन्होंने कहा कि वह मनसे के सैनिक हैं, लेकिन वह दिवंगत शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के भी सैनिक हैं. 

ठाकरे भाइयों की अनबन के बीच छोड़ी थी शिवसेना
गौरतलब है कि साल 1990 के दशक में नंदगांवकर को 'जायंट किलर' कहा जाने लगा जब उन्होंने छगन भुजबल को हराया था. उस दौरान कांग्रेस में शामिल होने के लिए छगन भुजबल ने अविभाजित शिवसेना छोड़ दी थी. इसके करीब 10 साल बाद जब राज ठाकरे और की उद्धव ठाकरे के बीच अनबन के बीच नंदगांवकर ने खुद ही शिवसेना को अलविदा कह दिया. 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मनसे के उम्मीदवार
राज ठाकरे की मनसे ने अब तक 288 सीटों में से 50 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. जनता को संबोधित करते हुए राज ठाकरे हमेशा ठाकरे परिवार के मूल्यों और विरासत को आगे बढ़ाने की बात करते हैं. ऐसे में नंदगांवकर ठाकरे परिवार में सुलह की जो कोशिशें कर रहे हैं, इससे परिवार को और मजबूती मिल सकती है. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मनसे नेता इन प्रयासों में कामयाब हो पाते हैं या नहीं?

मालूम हो, महाराष्ट्र की सभी विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक बी चरण में मतदान होना है. इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी. 

यह भी पढ़ें: 'नाना पटोले ने जो स्टेटमेंट दिया, वह राहुल गांधी के...', केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आरक्षण पर कांग्रेस को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget