एक्सप्लोरर

'नाना पटोले ने जो स्टेटमेंट दिया, वह राहुल गांधी के...', केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आरक्षण पर कांग्रेस को घेरा

Ramdas Athawale News: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार की बातें करने वाली कांग्रेस पार्टी को पहचानें. आरक्षण खत्म करने वाली पार्टी को हम समाप्त करेंगे.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं के बीच जुबानी हमले जारी हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को नाना पटोले के हालिया बयान पर कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आरक्षण विरोधी करार दिया. दरअसल आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयान के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और उनके बयान पर सियासी दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

RPI (ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने कहा, ''नाना पटोले ने जो स्टेटमेंट दिया है, वह राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन करता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दलित, ओबीसी और आदिवासी वर्ग का एक दिन आरक्षण खत्म किया जाएगा. यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण के खिलाफ है. राहुल गांधी द्वारा दिए गए इस विवादास्पद बयान का नाना पटोले ने भी समर्थन किया है.''

आरक्षण खत्म करने वाली पार्टी को हम खत्म करेंगे-अठावले

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ''मैं सभी से अपील करता हूं कि इस प्रकार की बातें करने वाली कांग्रेस पार्टी को पहचानें. आरक्षण खत्म करने वाली पार्टी को हम समाप्त करेंगे. लेकिन, आरक्षण को खत्म नहीं होने देंगे.'' अठावले ने जाति व्यवस्था को खत्म करने के प्रयासों की भी चर्चा की और कहा कि जाति व्यवस्था को खत्म करना एक बड़ी चुनौती है लेकिन, यह संभव है.'' 

नाना पटोले का बयान निराधार- रामदास अठावले

नाना पटोले के बयान को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि नाना पटोले का आरक्षण खत्म करने का यह बयान तथ्यहीन है और वह गलतफहमी में बकवास कर रहे हैं. नाना पटोले के बयान का मैं विरोध करता हूं, समाज के सभी वर्गों को यह समझना होगा कि आरक्षण हमारे अधिकारों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार ऐसे किसी भी कदम का समर्थन नहीं करेगी जो समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को समाप्त करने की कोशिश करता हो.

इससे पहले, BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी कांग्रेस की मंशा को दलित विरोधी बताया था. प्रदीप भंडारी ने कहा था कि कांग्रेस का असल उद्देश्य गरीबों का आरक्षण खत्म करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भी कहा था कि कांग्रेस दलितों का आरक्षण छीनकर अपने फेवरेट वोट बैंक को देना चाहती है.

उन्होंने कहा था, "मैं कांग्रेस को स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि जब तक बीजेपी है, जब तक नरेंद्र मोदी हैं, आप दलितों का हक नहीं छीन सकते. कांग्रेस पार्टी की मंशा को समझते हुए बीजेपी दलितों के अधिकारों की रक्षा करेगी और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार बनने नहीं देगी.''

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव की सपा ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम, सीट बंटवारे में देरी पर भड़के अबू आजमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget