एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'मैं RSS का आभार व्यक्त करता हूं', नागपुर हिंसा पर बोले, 'वहां तो BJP का...'

Uddhav Thackeray on Nagpur Violence: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि नागपुर को बीजेपी को गढ़ माना जाता है. वहां पर हिंसा हुई.

उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) का धन्यवाद किया. दरअसल, बुधवार को आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेडकर ने औरगंजेब विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुआ कहा था कि ये औरंगजेब का मुद्दा अप्रासंगिक है. साथ सुनील आंबेडकर ने नागपुर हिंसा पर कहा था कि किसी तरह की हिंसा समाज के हित में नहीं है.

नागपुर हिंसा किसने भड़काई- उद्धव ठाकरे

सुनील आंबेडकर के इस बयान का उद्धव ठाकरे के सहयोगी शरद पवार गुट ने भी स्वागत किया था. गुरुवार (20 मार्च) को शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष ठाकरे ने कहा, "लोगों की हिंसा में अब रूची नहीं है. नागपुर को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. वहां पर हिंसा हुई, यह हिंसा किसने भड़काई? महाविकास अघाड़ी के लोग आज राज्यपाल से मिलने गए थे. हमे अपेक्षा है और बजट सत्र खत्म होने के लिए अभी एक हफ्ता बाकी है."

'हाथ काट लेने चाहिए'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने महिला पुलिसकर्मी पर हाथ उठाया उनके हाथ काट लेने चाहिए. नागपुर हिंसा के साथ उपद्रवियों ने एक महिला कॉन्सटेबल की तरफ अश्लील इशारे किए थे और उन्हें निर्वस्त्र करने की कोशिश की थी.

दिशा सालियान केस पर क्या बोले?

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला फिर गरमाया हुआ है. इस केस में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लग रहे हैं. इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा, "जब अधिवेशन आता है तो दिशा सालियान का मैटर आता है. पिछले सत्र में यह मुद्दा नहीं आया था तो मुझे आश्चर्य लगा था."

नागपुर हिंसा मामले में अपडेट

नागपुर हिंसा मामले में अब तक कुल 91 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. इसमें 11 नाबालिग भी शामिल हैं. वहीं दो बजे से कई इलाकों से कफ्यू को पूरी तरह से हटा दिया गया है. इनमें कपिल नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके हैं. वहीं पांचपावली,  शक्करदारा, लकड़गंज और इमामवाड़ा इलाके में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक जरूरी काम के लिए ढील दी गई.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget