एक्सप्लोरर

Maharashtra Bandh: बस-ट्रेन सब बंद...उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र बंद से पहले कर दिया ऐलान

Maharashtra News: कल 'महाराष्ट्र बंद' रहेगा. उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए इस बंद को सफल बनाएं.

Uddhav Thackeray on Maharashtra Bandh: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) ने ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल में दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के विरोध में 24 अगस्त को ‘‘महाराष्ट्र बंद’’ का आह्वान किया है. महाराष्ट्र बंद पर अब उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया आई है.

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा, "कई लोगों को लगने लगा है कि स्कूल में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. कल के बंद में सिर्फ महाविकास अघाड़ी ही नहीं, बल्कि सभी नागरिक हिस्सा लेंगे. बंद दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा. कल के बंद के दौरान बस और ट्रेन सेवाएं भी बंद होनी चाहिए. आप किसी भी धर्म या जाति के हों, लेकिन अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए इस बंद को सफल बनाएं."

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि एमवीए के घटक दलों- कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी- एसपी) ने यहां एक बैठक में यह निर्णय लिया.

उन्होंने कहा कि एमवीए के सभी सहयोगी दल 24 अगस्त को बंद में भाग लेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हमने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे और बीजेपी के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ सरकार के सभी मोर्चों पर विफल रहने पर चर्चा की.’’इस बीच, कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने बदलापुर की घटना को लेकर राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया.

विरोध प्रदर्शन के दौरान वडेट्टीवार और कुछ अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे. ‘मंत्रालय’ के द्वार के बाहर तख्तियां थामे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘‘प्राथमिकी दर्ज करने में देरी’’ के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने परिसर में घुसने से रोक दिया. गायकवाड़ और वडेट्टीवार ने ‘‘राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों’’ के लिए राज्य सरकार पर निशाना साधा.

ये भी पढ़ें: पुणे पोर्श एक्सीडेंट केस में छह लोगों की जमानत खारिज, कोर्ट ने कहा- 'पीड़ितों का खून सूखने से पहले ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget