एक्सप्लोरर

राज ठाकरे के साथ गठबंधन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'हम कोई...'

Uddhav Thackeray on Raj Thackeray: उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारे शिव सैनिकों के मन में किसी तरह का भ्रम नहीं है.

राज ठाकरे की पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है. शिवसेना यूबीटी चीफ ने शुक्रवार (6 जून) को मीडिया से बातचीत में कहा कि जो महाराष्ट्र के दिल में है, वह होगा. उन्होंने कहा कि हमारे और हमारे शिवसैनिकों के मन में दिल में कोई भ्रम नहीं. उनके (एमएनएस) मन में भी कोई भ्रम नहीं है. हम कोई संदेश नहीं देंगे सीधे खबर देंगे.

उद्धव के बयान में बड़े संकेत!

उद्धव ठाकरे के बयान के बाद महाराष्ट्र का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है. पिछले दिनों दोनों भाइयों की साथ आने की अटकलें राजनीति चर्चा के केंद्र में बनी हुई थीं. लेकिन इसमें कुछ खास डेवलपमेंट नहीं दिख रहा था. लेकिन अब जब उद्धव ठाकरे ने बयान दिया है, इससे ये संकेत मिल रहे हैं कि बातचीत अभी भी जारी है.

एमएनस नेताओं का रुख क्या है?

उद्धव ठाकरे की पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता ने कहा कि ये बातें कैमरे पर नहीं की जाती है.  2014 और 2017 में इस तरह की चर्चा हुई थी. 

राज ठाकरे की पार्टी के नेता अविनाश देशपांडे ने कहा कि जब हमें गठबंधन को लेकर एक मजबूत प्रस्ताव मिलेगा तब इस पर राज ठाकरे फैसला लेंगे. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख के बयान पर देशपांडे ने कहा कि 2014 और 2017 में भी महाराष्ट्र के लोगों के मन में कुछ था लेकिन उद्धव ठाकरे के मन में नहीं था. देशपांडे ने कहा, "उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हम सीधे खबर देंगे तो अब इंतजार करते हैं कि वो क्या खबर देते हैं."

बता दें कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा होने वाली है. इससे पहले क्या दोनों भाई एक साथ आएंगे ये सवाल अब भी बना हुआ है. एक चर्चा ये भी है कि एकनाथ शिंदे की पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में राज ठाकरे से गठबंधन करना चाहती है. 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget