एक्सप्लोरर

Maharashtra News: 'आप बीजेपी छोड़िए...', उद्धव ठाकरे का नितिन गडकरी को खुला ऑफर

Uddhav Thackeray News: बीजेपी की पहली लिस्ट में नितिन गडकरी का नाम नहीं है. इसे लेकर उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने गडकरी को MVA में आने का न्योता दिया है.

Uddhav Thackeray on Nitin Gadkari: बीजेपी की पहली लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम शामिल नहीं है. इसे लेकर उद्धव गुट ने कई बार अपने बयानों से बीजेपी पर निशाना साधा है. इस बीच शिवसेना (UBT) अध्यक्ष का एक वीडियो सामने आया है जहां वो नितिन गडकरी को खुला ऑफर देते हुए नजर आ रहे हैं.

उद्धव ठाकरे ने दिया ऑफर
उद्धव ठाकरे ने धाराशिव में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'नितिन जी छोड़िए बीजेपी... इस्तीफा दीजिए, खड़े रहिए... हम आपको महाविकास अघाड़ी से जिताकर दिखाते हैं.' इसके आगे बीजेपी को चेतावनी देते हुए ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र कभी दिल्ली के सामने नहीं झुका है. आगरा में औरंगजेब के सामने छत्रपति शिवाजी महाराज भी नही झुके थे.

उद्धव ठाकरे ने बोला हमला
शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने हाल ही में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर करने पर हैरानी जताई. नागपुर लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे नितिन गडकरी 2014 से भारतीय राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं.

बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, "विपक्षी दलों को खत्म करने की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 'जुमला' (फर्जी वादे) का नाम बदलकर 'गारंटी' कर दिया जाना चाहिए." उद्धव ठाकरे की टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब NDA में सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है. महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए महायुती की तरफ से अभी सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीरें साफ नहीं है.

आज महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल समेत कई नेता आज अमित शाह के साथ महाराष्ट्र को लेकर चर्चा करेंगे. ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव और सीट शेयरिंग पर क्या चर्चा होती है ये मीटिंग के बाद ही पता चल पायेगा.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: EVM की क्षमता से अधिक उम्मीदवार उतारने के एलान से टेंशन में कलेक्टर, चुनाव आयोग से मांगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget