एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: NCP में चल रहे घमासान का क्या महाराष्ट्र के चुनाव पर पड़ेगा असर? उद्धव ठाकरे ने बनाई है ये रणनीति

UCC: केंद्र सरकार देश में समान नागरिक कानून लाने पर चर्चा कर रही है. इस विषय को लेकर देशभर के राजनीतिक दलों में विचार मंथन शुरू हो गए हैं. शिवसेना उद्धव ठाकरे ने भी इस संदर्भ में एक बैठक बुलाई थी.

Uddhav Thackeray Meeting: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश में समान नागरिक कानून लाने पर काफी चर्चा कर रही है. उद्धव ठाकरे ने भी इस संदर्भ में समीक्षा लेने के लिए पक्ष के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की कल बैठक बुलाई थी. इस बैठक में समान नागरिक कानून पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने शिवसेना नेता, सांसद और विधायकों की कल ‘मातोश्री’ निवास स्थान पर अहम बैठक बुलाई थी. इस बैठक का मार्गदर्शन करते हुए उद्धव ठाकरे ने समान नागरिक कानून पर अपने विचार रखे.

बैठक में किस-किस मुद्दे पर हुई चर्चा?
बैठक में राज्य की राजनीति और राष्ट्रवादी कांग्रेस में चल रहे घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई. इस घटनाक्रम का राज्य के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में सच में असर हो सकता है या नहीं, इसकी भी समीक्षा की गई. बैठक में आने वाले चुनाव लड़ने और उसकी रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई. बता दें, महाराष्ट्र में एनसीपी के बीच सियासी उठापटक जारी है. आज शरद पवार और अजित पवार ने अलग-अलग बैठकें बुलाई है.

उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र का करेंगे दौरा
मौजूदा राजनीतिक हालात की पृष्ठभूमि पर पक्ष को अधिक मजबूत करने के लिए उद्धव ठाकरे पूरे महाराष्ट्र का धमाकेदार दौरा करनेवाले हैं. इस बैठक में इसकी योजना पर भी चर्चा हुई. उद्धव ठाकरे इस दौरे में राज्य के कोने-कोने तक पहुंचेंगे. इस दौरे के दौरान वह स्थानीय अधिकारियों और शिवसैनिकों से भी संवाद साधेंगे.

महाविकास अघाड़ी के भविष्य पर उठे सवाल 
बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे ने निर्देश दिया कि सभी नेता और जनप्रतिनिधि लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में एक साथ जुट जाओ. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बगावत के बाद महाविकास अघाड़ी के भविष्य पर सवाल उठाया जा रहा है. आज शरद पवार और अजित पवार ने अलग-अलग बैठकें बुलाई है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Political Crisis: 'चाचा' VS 'भतीजा'! शरद पवार और अजित आज अलग-अलग करेंगे बैठक, किसकी मीटिंग में जाएंगे विधायक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
राहुल गांधी के धरने पर संजय राउत बोले- आज का बाहुबली!
राहुल गांधी के धरने पर संजय राउत बोले- आज का बाहुबली!
महाराष्ट्र: बकरों की कुर्बानी पर रोक, सड़क पर आवारा पशुओं को खाना खिलाने पर भी पाबंदी
महाराष्ट्र: बकरों की कुर्बानी पर रोक, सड़क पर आवारा पशुओं को खाना खिलाने पर भी पाबंदी
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget