एक्सप्लोरर

फेसबुक लाइव कर उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या, आरोपी ने खुदकुशी की

Abhishek Ghosalkar Shot: अभिषेक घोसालकर शिवसेना (यूबीटी) नेता विनोद घोसालकर के बेटे हैं. अभिषेक पूर्व नगरसेवक हैं. मुंबई के दहिसर इलाके में ये घटना हुई. पुलिस मौके पर मौजूद है.

Maharashtra Crime News: मुंबई में सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुवार (8 फरवरी) की शाम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के नेता अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghosalkar) पर मुंबई के दहिसर इलाके में फायरिंग हुई. उन्हें तीन गोलियां लगीं, इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मुंबई पुलिस ने अभिषेक के मौत की पुष्टि की. आरोपी मॉरिस भाई ने पहले अभिषेक के साथ फेसबुक लाइव किया और उसके बाद गोली मारी. वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली. विनोद घोसालकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता हैं और अभिषेक घोषालकर उनके बेटे हैं. अभिषेक घोषालकर पूर्व नगरसेवक थे. 

आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?

इस घटना पर शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि महाराष्ट्र में 'गुंडाराज' है. एबीपी माझा के मुताबिक, आदित्य ठाकरे ने कहा कि अशोक उनके मिलने के लिए मातोश्री पहुंचे थे और अब ये खबर आई कि उन्हें गोली मार दी गई है. राज्य में क्या हो रहा है? यहां गैंगस्टर्स की सरकार है. 

एक साथ पहले अभिषेक ने आरोपी पर दर्ज कराया था मामला 

एबीपी माझा के मुताबिक, आरोपी मॉरिस भाई के नाम से मशहूर था और खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता था. एक साल पहले अभिषेक घोषालकर ने उसेके खिलाफ दहिसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था. अभिषेक घोसालकर को गोली मारने के बाद उनके कार्यकर्ता आक्रामक हो गए और आरोपी के ऑफिस में तोड़फोड़ की. घटना से दहिसर इलाके का माहौल गरमा गया और यहां भारी संख्या में पुलिस बुला ली गई.

बता दें कि कुछ दिनों पहले बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना के एक नेता पर गोली चला दी थी. कल्याण विधायक गणपत गायकवाड़ ने 2 फरवरी को ठाणे जिले के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस थाने में स्थानीय शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ और एक और व्यक्ति पर कथित तौर पर गोली चलायी थी. विधायक और उसके दो साथियों को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि उसका बेटा वैभव, गणात्रा और अन्य आरोपी नागेश बडेकर फरार हैं.

Maharashtra: पंकजा मुंडे को राज्यसभा या लोकसभा का टिकट? देवेंद्र फडणवीस ने दो टूक में दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget