एक्सप्लोरर

Maharashtra: पंकजा मुंडे को राज्यसभा या लोकसभा का टिकट? देवेंद्र फडणवीस ने दो टूक में दिया जवाब

Pankaja Munde News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे से मुलाकात की. उन्होंने इस पर कहा कि पंकजा ताई से मुलाकात में हैरानी जैसी कोई बात नहीं है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार को कहा कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा कि पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकित करना है या लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) का टिकट देना है या फिर पार्टी में कोई पद देना है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व आगामी राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) के लिए पार्टी उम्मीदवारों का फैसला करेगा.

मुंडे मौजूदा समय में बीजेपी की सचिव हैं. वह 2014-19 के बीच फडणवीस नीत महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थीं. बीजेपी के दिवंगत दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को 2019 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. जून 2022 में हुए विधान परिषद चुनाव में भी उन्हें नामांकित करने से इनकार कर दिया गया था. इस साल अप्रैल में बीजेपी नेता नारायण राणे और प्रकाश जावडेकर सहित छह नेताओं का कार्यकाल समाप्त होने की वजह से महाराष्ट्र से उच्च सदन की छह सीट खाली हो रही हैं. राज्यसभा की 56 सीट पर द्विवार्षिक चुनाव 27 फरवरी को कराया जाएगा.

पंकजा से मुलाकात में हैरानी जैसी कोई बात नहीं- फडणवीस
मुंडे से मुलाकात के सवाल पर फडणवीस ने कहा, ‘‘पंकजा ताई हमारी पार्टी की नेता हैं और उनके साथ मुलाकात में कुछ भी हतप्रभ करने वाला नहीं है. मुलाकात के दौरान राज्यसभा को लेकर चर्चा नहीं हुई है. हमने राजनीति और पार्टी को लेकर बातचीत की. ’’ मुंडे को राज्यसभा भेजने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे वरिष्ठ नेता फैसला करेंगे कि किसे राज्यसभा भेजना है...पंकजा ताई हमारी (पार्टी की) राष्ट्रीय सचिव हैं उन्हें राज्यसभा भेजने का या लोकसभा के लिए टिकट या कोई पद देने को लेकर जो भी फैसला होगा वह केंद्रीय नेतृत्व करेगा. मेरा मानना है कि अच्छा फैसला लिया जाएगा.’’ महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. इनमें अकेले मुंबई में छह सीटें हैं.

ये भी पढ़ेंक्या लोकसभा चुनाव में अपना 'बदला' ले पाएंगे शरद पवार और उद्धव ठाकरे? सर्वे में चौंकाना वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget