एक्सप्लोरर

अबू आजमी के निलंबन पर जताई आपत्ति, अखिलेश यादव को उद्धव ठाकरे ने दे डाली नसीहत, 'उनको चुनकर...'

Uddhav Thackeray on Abu Azmi: अबू आजमी मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि निलंबन करन से सच की जुबान पर लगाम नहीं लगा सकते, इस पर उद्धव ठाकरे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Abu Azmi Suspension: सपा विधायक अबू आजमी के निलंबन का सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने स्वागत किया है. शिवसेना-यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)  ने मांग की है कि अबू आजमी को केवल एक सत्र के लिए नहीं बल्कि स्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाना चाहिए.

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''बजट सत्र दो-तीन हफ्ता चलेगा. स्थायी रूप से निलंबन होना चाहिए.'' निलंबन पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि  सच पर लगाम नहीं लगाया जा सकता. इस पर उद्धव ठाकरे ने जवाब देते हुए कहा कि, ''वो आपत्ति जताएं लेकिन पूरे महाराष्ट्र ने अबू आजमी के बयान पर आपत्ति जताई है. उनको चुनकर लाना है तो यूपी से चुनकर लाएं. सच का क्या मतलब है, सच वह जानते हैं.'' शिवसेना-यूबीटी और सपा दोनों ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा है.

अखिलेश के इस बयान पर उद्धव का जवाब

अखिलेश यादव ने अबू आजमी का बचाव करते हुए कहा था, ''निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा. हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेख़ौफ़ दानिशमंदी बेमिसाल है. कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है. आज़ाद ख़्याल कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!''  

उद्धव ठाकरे ने सरकार से की यह मांग

मीडिया से बातचीत में उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मैंने पहले भी कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज हो या छत्रपति सांभाजी महाराज हो जो भी हमारे महाराष्ट्र के भगवान हैं. उनके खिलाफ गलत नहीं बोलना चाहिए. यह सरकार पर है कि वह इसको लेकर कठोर नियम बनाए.संसद में ऐसा नियम बनाया जाना चाहिए.''

वहीं, छावा फिल्म को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि महायुति में केवल छत्रपति सांभाजी महाराज के बारे में दिखाया गया है लेकिन शिवाजी महाराज के बारे में भी दिखाया जाना चाहिए. हमें उनके बारे में जानना चाहिए जिन्होंने मौत को गले लगा लिया लेकिन धर्म को नहीं छोड़ा.

ये भी पढ़ें- निलंबन के बाद अबू आजमी बोले, 'मेरी जान को खतरा, धमकी भरे फोन आ रहे हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget