एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, पार्टी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम, CM एकनाथ शिंदे को दिया समर्थन

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवेसना (यूबीटी) के उम्मीदवार ने न सिर्फ नाम वापस लिया बल्कि विधानसभा चुनाव में एमवीए के हार की भविष्यवाणी कर दी.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के चुनावी हलचल के बीच बड़ी खबर सामने आई है. संभाजीनगर मध्य से उद्धव ठाकरे की पार्टी के उम्मीदवार ने नाम वापस लिया ले लिया है. इतना ही नहीं, नाम वापस लेने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे को समर्थन देने का फैसला किया है. ये चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका है. 

संभाजीनगर मध्य से किशनचंद तनवानी ने नाम वापस लेने के बाद बड़ा दावा भी किया है. उन्होंने कहा कि इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में MVA बड़े अंतर से हारेगी.

अंतिम वक्त में किशनचंद तनवानी ने नाम लिया वापस?

किशनचंद तनवानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाम वापस लेने के फैसले की घोषणा तब की है जब नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए महज एक दिन बचा है. नामांकन पत्र दाखिल करने की समयसीमा 29 अक्टूबर को खत्म हो रही है. राजनीतिक हलके में इस बात की चर्चा चल रही है कि इसके पीछे क्या वजह है? वहीं बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना दूसरा उम्मीदवार मैदान में उतारेगी.

शिवसेना का गढ़ है संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर को शिवसेना का गढ़ माना जाता है. यहां ज्यादातर जगहों पर शिंदे गुट की शिवसेना और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के बीच मुकाबला होगा. शिंदे गुट की शिवसेना से विधायक प्रदीप जयसवाल को फिर से शहर के सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है. तो वहीं, उद्धव ठाकरे गुट ने किशन चंद तनवानी को उम्मीदवार बनाया था.

तनवानी ने कल नामांकन पत्र भरने की रैली इस आधार पर रद्द कर दी थी कि बाजार में भीड़ से नागरिकों को असुविधा होगी. इसके बाद उन्होंने सोमवार (28 अक्टूबर) को अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान कर दिया.

किशनचंद तनवानी ने क्यों नाम लिया वापस?

प्रदीप जयसवाल और किशनचंद तनवानी दोनों कट्टर शिवसैनिक बताए जाते हैं. दोनों के बीच दोस्ती भी है. साल 2014 के विधानसभा चुनाव में दोनों एक दूसरे के खिलाफ लड़े थे. इस दौरान वोटों के बंटवारे के कारण एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील विजयी रहे. इस बार भी प्रदीप जयसवाल, एमआईएम के नासिर सिद्दीकी मैदान में हैं. वहीं, किशनचंद तनवानी ने हटने का फैसला किया. 

कहा जा रहा है कि तनवानी के फैसले के पीछे गुटबाजी है. हालांकि तनवानी ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Election: कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री अनीस अहमद VBA में शामिल, यहां से लड़ेंगे चुनाव

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget