एक्सप्लोरर

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने पुणे कलेक्टर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

IAS Puja Khedkar: पूजा खेडकर ने वासिम पुलिस को अपने सरकारी आवास पर बुला कर देर रात डीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कलेक्टर पर कई आरोप लगाए गए हैं.

IAS Puja Khedkar Controversy: ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर के मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. अब विवादों से घिरीं पूजा खेडकर ने पुणे कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. यह शिकायत सोमवार 15 जुलाई की देर रात तब दर्ज की गई, जब पूजा खेडकर ने वासिम पुलिस को अपने सरकारी गेस्ट हाउस में बुलाया.

जानकारी के लिए बता दें कि ये वही पुणे कलेक्टर हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को पत्र लिखा था जिसके बाद उनका ट्रांसफर वसीम कर दिया गया था. 

पूजा खेडकर का ट्रेनिंग प्रोग्राम कैंसिल
गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को विवादों में घिरीं आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर का ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द कर दिया और उन्हें 23 जुलाई तक मसूरी ट्रेनिंग अकादमी में जॉइनिंग करने के आदेश दिए.

34 वर्षीय पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने यूपीएससी में चुने जाने के लिए फ्रॉड किया और कई विकलांग सर्टिफिकेट पेश किए. पूजा खेडकर ने खुद को कथित तौर पर शारीरिक रूप से दिव्यांग और ओबीसी समुदाय का बताया था और विशेषाधिकारों का दुरुपयोग कर रही थीं. पूजा खेडकर को निजी अस्पताल ने सात फीसदी का विकलांगता सर्टिफिकेट जारी किया था, जो कि बेंचमार्क से काफी कम है. इसके बावजूद पूजा खेडकर ने विशेष अधिकारों का प्रयोग किया.

एक अधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, पूजा खेडकर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए उन्हें ट्रेनिंग प्रोग्राम से वापस बुला लिया गया है. महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन गदरे द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अकादमी ने पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रद्द करने का फैसला लिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्हें तत्काल वापस बुला लिया है.

पत्र में कहा गया, ‘‘आपको महाराष्ट्र सरकार के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम से मुक्त किया जाता है. आपको किसी भी परिस्थिति में 23 जुलाई 2024 से पहले अकादमी में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है.’’

यह भी पढ़ें: IAS पूजा खेडकर के सर्टिफिकेट पर अस्पताल के डीन का खुलासा, 'अगस्त 2022 में उनको...'

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget