एक्सप्लोरर

विदेशों में PM मोदी को सम्मानित किए जाने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'ये सब दिखावटी...'

Swami Avimukteshwaranand Saraswati News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जब PM मोदी जी को पाकिस्तान के खिलाफ खड़े होने की जरूरत पड़ गई थी तो उस समय तो कोई भी देश आगे नहीं आया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों की ओर से पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे दिखावटी सम्मान करार दिया है. उन्होंने पाकिस्तान और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि जब पीएम मोदी को वास्तव में समर्थन की जरूरत थी तो कोई भी देश आगे नहीं आया.

मुंबई में मीडिया से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अलग-अलग देशों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले सम्मान को लेकर कहा, ''बात तो ये है कि कई देश उन्हें सम्मानित तो कर रहे हैं लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जरूरत पड़ गई थी पाकिस्तान के खिलाफ खड़े होने की तो उस समय तो कोई भी देश आगे नहीं आया. इसका मतलब ये सम्मान दिखावा है, इससे ज्यादा क्या है?" 

ये सब सिर्फ दिखावटी सम्मान है- अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

उन्होंने आगे कहा, ''अगर सचमुच का सम्मान होता तो पीएम मोदी जी जिस समय पाकिस्तान खिलाफ खड़े हुए थे, 'ऑपरेशन सिंदूर' की उन्होंने घोषणा की थी, उस समय देशों की लाइन लग जाती कि हम हैं, मोदी जी हम हैं, पहले हमारा उपयोग कीजिए. लेकिन उसके लिए तो कोई सामने नहीं आया, इसलिए ये सब सिर्फ दिखावटी सम्मान है, इसका कोई मतलब नहीं है.

पांच देशों की यात्रा पर थे पीएम मोदी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पांच देशों की यात्रा की है. वो घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा के बाद गुरुवार (10 जुलाई) को भारत लौटे हैं. विदेश मंत्रालय के मुताबिक उन्होंने अब तक 17 विदेशी संसदों में भाषण दिए, जो कांग्रेस के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कुल रिकॉर्ड के बराबर है.

पीएम मोदी को किन-किन देशों से मिला सम्मान?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी को घाना में 'ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया गया, जो 30 साल से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा थी. इसके अलावा, ब्राजील ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से नवाजा. 

पिछले शुक्रवार को पीएम मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा के दौरान 'द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' सम्मान से सम्मानित किया गया था. इसके साथ ही PM मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस' से भी सम्मानित किया गया था.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget