एक्सप्लोरर

Sushil Kumar Modi Death: सुशील कुमार मोदी के निधन पर देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी ने जताया दुख, इस तरह किया याद

Sushil Kumar Modi Died: देवेंद्र फडणवीस ने कहा जब मैं बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का प्रभारी था, तब मुझे सुशील मोदी के साथ मिलकर काम करने का मौका मिला था. वह मिलनसार और सुलझे हुए नेता थे.

Sushil Kumar Modi Death News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात (13 मई) को निधन हो गया. सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) समेत कई नेताओं ने दुख जताया है.

देवेंद्र फडणवीस ने सुशील मोदी के साथ की एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व सांसद सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. जब मैं बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का प्रभारी था, तब मुझे उनके साथ मिलकर काम करने का अवसर मिला था. वह मिलनसार, मेधावी और सुलझे हुए नेता थे. बिहार को बदलने में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं."

नितिन गडकरी ने जताया दुख
वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भाजपा नेता सांसद सुशील कुमार मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है. उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. सुशील कुमार जी का जाना बिहार और देश  के लिए अपूरणीय क्षति है. व्यक्तिगत तौर पर विद्यार्थी परिषद के दिनों से सुशील जी के साथ काम किया. विचारधारा के लिए समर्पित नेता के तौर पर सुशील जी हमेशा याद रहेंगे. बिहार में पार्टी और संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. बिहार के विकास के लिए जीवन भर उन्होंने कार्य किया. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे. ॐ शांति"

पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने जताया दुख
सुशील मोदी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है. बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है."

पीएम मोदी ने आगे लिखा, "आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे. राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी. उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए. जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं."

ये भी पढ़ें - Lok Sabha Elections: शरद गुट का आरोप- बारामती वाले EVM स्ट्रांग रूम में CCTV कैमरे बंद, अधिकारियों ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget