एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में रार! फडणवीस ने अजित पवार को लिखा खत, कहा- नवाब मलिक को गठबंधन में लेना ठीक नहीं

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक अजित पवार गुट में शामिल हो गए हैं. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है. ऐसे में अब देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को लेटर लिखा है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) गुट में शामिल होने पर सियासी घमासाना मच गया है. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने आपत्ति जताई है. उन्होंने अजित पवार को पत्र लिखकर कहा कि नवाब मलिक (Nawab Malik) को गठबंधन में लेना सही नहीं है. इस खत को फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है.

अपनी चिट्ठी में फडणवीस ने लिखा, ''नवाब मलिक को गठबंधन में लेना ठीक नहीं हैं. जिस तरह के आरोप उनपर हैं. उन्हें अपने साथ गठबंधन में लेना सही नहीं ऐसा हमारा मानना है. सत्ता आती-जाती है पर सत्ता से ज़्यादा देश महत्वपूर्ण है.'' 

डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, "नवाब मलिक आज विधान मंडल में आए और कामकाज में हिस्सा लिया. विधानसभा के सदस्य होने के नाते उन्हें यह अधिकार है. मैं यह साफ कर दूं कि हमारी उसने कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या शिकायत नहीं है. लेकिन जिस तरह से उनपर आरोप लगे हैं. उसे देखते हुए उन्हें गठबंधन में लेना उचित नहीं होगा. सत्ता आती है और जाती है लेकिन सत्ता से ज्यादा महत्वपूर्ण देश है. अगर उनपर लगे आरोप साबित नहीं हुए तो हमें उनका स्वागत करना चाहिए. लेकिन हमारी स्पष्ट राय है कि ऐसे आरोप लगने पर उन्हें महागठबंधन का हिस्सा बनाना ठीक नहीं होगा. मुझे आशा है कि आप हमारी भावनाओं पर ध्यान देंगें."

बता दें कि नवाब मलिक ने फरवरी 2022 से अगस्त 2023 तक जेल में समय बिताया और फिलहाल स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर हैं. इससे पहले अजित पवार ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने मलिक को फोन किया था और कहा था कि नागपुर में आपका स्वागत है. उन्होंने साथ ही कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता हैं जो ऐसे मामलों पर अपने फैसले लेने में सक्षम हैं.

विधान भवन में की कई नेताओं से मुलाकात
बता दें कि गुरुवार सुबह नवाब मलिक विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे और उन्होंने अजित पवार के गुट के नेताओं से विधान भवन परिसर में मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान कई विधायकों से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाते हुए नजर आए. वह करीब दो साल बाद सदन में आए हैं. 

शरद पवार गुट की आई यह प्रतिक्रिया
दरअसल, विधानसभा का सत्र शुरू होने के बाद उन्हें सदन में सत्ता पक्ष की तरफ पीछे की बेंच पर बैठे हुए देखा गया. इससे इस बात की पुष्टि हो गई है कि उन्होंने अजित पवार को समर्थन दे दिया. हालांकि, शरद पवार के गुट वाली एनसीपी के वऱिष्ठ नेताओं ने इस मामले में प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ''नवाब मलिक वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने सभी पहलुओं को देखने के बाद निर्णय लिया होगा.''

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा में किसानों के मुद्दे पर जोरदार हंगामा, इन मांगों को लेकर MVA नेताओं ने किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget