एक्सप्लोरर

Maharashtra: अजित पवार की नाराजगी की खबरों के बीच सुप्रिया सुले का बड़ा बयान- 'ट्रिपल इंजन में एक इंजन...'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने तंज भरे लहजे में यह पूछा है कि जब सरकार के भीतर नाराजगी चल रही है तो फिर मौजूदा वक्त में राज्य में कौन सरकार चला रहा है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक ओर जहां सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अचानक दिल्ली दौरे पर चले गए हैं, वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) नाराज हैं. इस बीच शरद पवार गुट की एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने  कहा है कि ट्रिपल इंजन सरकार में एक असंतुष्ट इंजन ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है. इसके बाद से चर्चा होने लगी कि अजित पवार नाराज हैं.

सुप्रिया सुले ने एनसीपी की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीन महीने पहले राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी थी. जिसके बाद अब इन तीन महीनों में सरकार में नाराजगी शुरू हो गई है. सुप्रिया सुले ने कहा कि पूछा कि असल में इस सरकार को कौन चला रहा है. शरद पवार का साथ छोड़ने के बाद अजित पवार ने बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया था. इसके बाद अजित पवार ने राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. हालांकि चर्चा है कि अजित पवार पिछले कुछ दिनों से नाराज हैं.

कैबिनेट की मीटिंग से दूर रहे अजित पवार
उधर, मंगलवार को अजित पवार ने राज्य कैबिनेट की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया इसलिए उनकी नाराजगी की चर्चा ज्यादा होने लगी है. चर्चा है कि राज्य मंत्रिमंडल के रुके विस्तार और पालकमंत्री पद की उलझन न सुलझने के कारण शिंदे-फडणवीस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से काफी दबाव है. राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस दिल्ली दौरे पर हैं. इन दोनों नेताओं के अचानक दिल्ली चले जाने से सियासी घमासान मचा हुआ है.

अहम माना जा रहा है दिल्ली दौरा
वहीं चर्चा है कि शिंदे और फडणवीस आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. वैसे भी राजनीतिक गलियारों से यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस दिल्ली दौरे के पीछे अजित पवार की नाराजगी और राष्ट्रवादी पार्टी का बढ़ता दबाव है. वहीं, राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात के चलते यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: क्या महाराष्ट्र सरकार में नाराज चल रहे हैं अजित पवार, जानें क्यों उठ रहा ये सवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget