एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: सुप्रिया सुले ने लगाया ऐसा WhatsApp स्टेटस, अजित पवार को दिया संदेश?

Supriya Sule WhatsApp Status: शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने whatsapp पर अपने स्टेटस में सांकेतिक तौर पर बताया है कि वो बारामती लोकसभा सीट (Baramati Lok Sabha Seat) से उम्मीदवार होंगी.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. इस बीच महाराष्ट्र की सियासत के दिग्गज नेता शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने WhatsApp पर अपना स्टेटस लगाया है. इसमें उन्होंने सांकेतिक तौर पर बताया है कि बारामती लोकसभा सीट से वो खुद उम्मीदवार होंगी. सुप्रिया सुले ने अपने नाम के आगे तुरहा (तुतारी) चुनाव चिह्न और EVM बटन दिखाया है. सुप्रिया सुले ने जो स्टेटस लगाया है उसमें शरद पवार, सोनिया गांधी और उद्धव ठाकरे की तस्वीर भी है.

इस स्टेटस के जरिए सुप्रिया सुले ने सियासी संदेश देने की कोशिश की है. ये संदेश अजित पवार के लिए भी है, क्योंकि इस सीट से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के चुनाव लड़ने की चर्चा है. अभी तक इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग तो फाइनल नहीं हो पाई है लेकिन माना जा रहा है कि बारामती सीट शरद पवार के कोटे में जानी तय है. वहीं, एनडीए में सीट शेयरिंग की तस्वीर साफ नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार बारामती सीट पर दावा ठोकेगे. अगर अजित पवार के कोटे में ये सीट आती है तो बारामती लोकसभा सीट पर दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल सकती है.

सुप्रिया सुले ने सुनेत्रा पवार पर बोला था हमला

बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने पिछले महीने अजित पवार और अपनी भाभी सुनेत्रा पवार पर जमकर हमला बोला था. पुणे में एक जनसभा के दौरान सुप्रिया सुले ने कहा था कि मैं वोट मांग रही हूं, मैं अपने पति सदानंद सुले को वोट मांगने के लिए घूमा नहीं रही हूं. पत्नी संसद के अंदर जाएगी और पति को कैंटीन में पर्स लेकर इंतजार करना होगा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि संसद में नोटपैड चलता है पर्स नहीं.


Lok Sabha Election: सुप्रिया सुले ने लगाया ऐसा WhatsApp स्टेटस, अजित पवार को दिया संदेश?

बारामती सीट पर एनडीए की नजर!
 
महाराष्ट्र की सियासत में शरद पवार को काफी अनुभवी खिलाड़ी माना जाता है. उन्हें भी इस बात की समझ है कि एनडीए की पैनी नजर उनके परंपरागत सीट बारामती पर भी है. इसी सीट से सुप्रिया सुले तीन बार जीतकर संसद पहुंचीं हैं. शरद पवार ने डिनर पॉलिटिक्स को अपनाते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के दोनों डिप्टी सीएम को निमंत्रण भेजा लेकिन सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने व्यस्तता का हवाला देते हुए निमंत्रण को ठुकरा दिया है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget