एक्सप्लोरर

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'मैंने उनके दामाद और बेटी से...'

Supriya Sule On Jagdeep Dhankhar Resignation: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर सुप्रिया सुले ने कहा कि इस फैसले ने सभी को चौंका दिया था और इसकी जानकारी धनखड़ के करीबी लोगों को ही नहीं थी.

उप-राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्षी पार्टियां सवाल उठा रही है कि इसकी वजह क्या थी? साथ ही उनका कहना है कि वो इस्तीफे के बाद कहां हैं? इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से ही इस्तीफा दिया है.

इन दावों के बीच एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले के बयान चर्चा में हैं. सुले ने कहा कि इस्तीफे की सुबह ही धनखड़ ने कई लोगों को नाश्ते के लिए आमंत्रित किया था. हमारे उनके परिवार से अच्छे रिश्ते हैं.

उन्होंने कहा, “हमने उनके परिवार में दामाद और बेटी समेत अन्य सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी. यह फैसला अचानक हुआ और इससे सभी हैरान हैं.” 

स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “जगदीप धनखड़ एक संवैधानिक पद पर थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में संविधान के अनुरूप अच्छा काम किया. उन्होंने अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है. इस पर ज्यादा अटकलें लगाना उचित नहीं है.”

इसके साथ ही शाह ने हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों का भी जिक्र किया. उन्होंने पीएम, सीएम और मंत्री को भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तारी को लेकर बिल पर कहा कि हाल के वर्षों में कई बड़े नेताओं ने इस्तीफा दिया है और बाद में अपने राजनीतिक करियर को नए सिरे से शुरू किया. अमित शाह ने नैतिकता (मोरैलिटी) के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्ष पर भी सवाल उठाए और कहा कि इसे चुनावी जीत-हार के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए.

बिल पारित होगा और कई विपक्षी सदस्य भी देंगे समर्थन-शाह

अमित शाह ने आगे कहा कि सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह बिल संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में जाएगा. इसमें लोकसभा के 21, राज्यसभा के 10 सदस्य और 31 सदस्य अन्य दलों से शामिल होंगे. शाह ने उम्मीद जताई कि यह बिल पारित होगा और कई विपक्षी सदस्य भी इसे नैतिक आधार पर समर्थन देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget