एक्सप्लोरर

Mumbai: राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर सुप्रिया सुले की दो टूक, 'ये कोई...'

Supriya Sule News: राहुल गांधी के आरोपों पर सुप्रिया सुले ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वोट चोरी के आरोप हर जगह से सामने आ रहे हैं. डेटा (आंकड़ा) झूठ नहीं बोलता.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (18 सितंबर) को एक बार फिर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया. इस पर शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने प्रतिक्रिया दी. मुंबई में जब मीडिया ने उनसे राहुल गांधी के आरोपों पर सवाल किया तो सुले ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए. ये दुख की बात है कि बाबा साहेब ने जो संविधान दिया था और जो अधिकार चुनाव आयोग को दिए थे, वो कहां गए. वोट चोरी का जो आरोप सब जगह से हो रहा है, डेटा में दिख रहा है, अगर डेटा कह रहा है कि हुआ है तो हुआ है. ये कोई झूठे आरोप नहीं हैं.

मैं तो कह रही हूं कि हम सबकी जांच करो- सुले

सुप्रिया सुले ने आगे कहा, "मैं तो कह रही हूं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र से ही आप शुरू करिए. हम जीते हैं लेकिन हमारे से ही जांच शुरू करो. क्योंकि इस देश में कॉपी करके हमें पास नहीं होना है. हमको मेरिट से पढ़ाई करके मेहनत से पास होना है. हम कॉपी करने वाले नहीं हैं. मैं तो कह रही हूं कि हम सबकी जांच करें. हम विपक्ष में हैं तो क्या हुआ. ऐसा नहीं है कि जब हारेंगे तभी कहेंगे कि जांच करो."

हम सिद्धांत वाले लोग, हमारे पास वॉशिंग मशीन नहीं- सुले

सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "हमारे पास ICE (इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी) नहीं है. सबको पता है कि ICE का कितना बड़ा प्रॉब्लम देश में है. अभी थोड़ा सा स्लो हुआ है. लेकिन पहले तो बहुत अग्रेसिव तरीके से चल रहा था. वॉशिंग मशीन उनके पास है, हमारे पास तो नहीं है. हम थोड़े सिद्धांत वाले लोग हैं. हमारे यहां वॉशिंग मशीन नहीं है. अगर किसी ने देश के लिए कुछ गलत किया होगा तो हम उनको माफ नहीं करेंगे. सत्ता गई तो भी बेहतर लेकिन देश से गद्दारी नहीं करेंगे." 

दरअसल, सत्ता पक्ष ये आरोप लगाती रहती है कि जब विपक्ष जीतता है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती और जहां हार जाते हैं, तब चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करने लगते हैं. सुप्रिया सुले ने इन्हीं आरोपों पर पलटवार करते हुए फिर कहा कि नंबर झूठ नहीं बोलते. 

राहुल गांधी के आरोपों को EC ने किया खारिज

चुनाव आयोग ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरों’ की रक्षा करने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को गलत और निराधार बताया. निर्वाचन आयोग ने जोर देकर कहा कि संबंधित व्यक्ति का पक्ष सुने बिना कोई भी नाम हटाया नहीं जा सकता. चुनाव आयोग ने कहा, ‘‘राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं. किसी भी वोट को ऑनलाइन किसी भी व्यक्ति द्वारा हटाया नहीं जा सकता, जैसा कि राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है.’’

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget