एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'मैं सभी से अपील करूंगी कि यह लड़ाई का समय नहीं है, बल्कि...'

Supria Sule On Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर सुप्रिया सुले ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है, यह महात्मा गांधी का देश है. हम सभी साथी नागरिकों के लिए शांति, सद्भाव और सम्मान की अपील करते हैं.

Operation Sindoor: भारतीय सेना की ओर पाकिस्तान पर किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले का बयान आया है. उन्होंने कहा कि 'भारत वैश्विक शांति के लिए प्रतिबद्ध है, मैं इसके लिए उनकी सराहना करती हूं, मुझे अपनी सेनाओं पर बहुत गर्व है. मैं सभी से अपील करूंगी कि यह लड़ाई का समय नहीं है, बल्कि एकजुट होने का समय है.'

सुप्रिया सुले ने आगे कहा, "भारत एक शांतिप्रिय देश है, यह महात्मा गांधी का देश है. हम सभी साथी नागरिकों के लिए शांति, सद्भाव और सम्मान की अपील करते हैं. मैं सराहना करती हूं, अगर आप भारत का बयान पढ़ें, तो हम तनाव बढ़ाना नहीं चाहते, हम किसी भी नागरिक को चोट नहीं पहुंचाना चाहते, हम वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में प्रतिबद्ध हैं."

शरद पवार ने क्या कहा था?

इससे पहले एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि आतंकी हमले के बाद कोई भी देश मूकदर्शक नहीं रह सकता और अब दुनिया में यह संदेश गया है कि 'भारत आक्रामक है.' पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना भी शामिल था.

पूर्व रक्षा मंत्री पवार ने पुणे में कहा, ‘‘पिछले महीने जम्मू कश्मीर में जो कुछ भी हुआ, उससे देश के लोगों में चिंता है. आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को मार डाला. ऐसी स्थिति में कोई भी देश मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकता.’’ पवार ने कहा, "इन आतंकवादी हमलों का जवाब देते समय सावधानी से कदम उठाना जरूरी था. ये सभी हमले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित उन आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हैं, जिन्हें पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget