एक्सप्लोरर

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, पार्टी ने सीट का भी किया ऐलान!

Sunetra Pawar News: अजित पवार की पार्टी ने सुनेत्रा पवार के चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी है. पार्टी ने कहा कि अगर बारामती सीट उनके खाते में आई तो सुनेत्रा पवार वहीं से चुनाव लड़ेंगी.

अजित पवार की एनसीपी के नेताओं ने मंगलवार (5 मार्च) को बैठक की. इस बैठक के बाद सुनील तटकरे ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि अभी तक सीटों को बटवारा नहीं हुआ है. बारामती से हमने सीट की मांग की है. अगर हमें बारामती सीट दी जाती है तो सुनेत्रा पवार ही वहां से चुनाव लड़ेंगी. सुनेत्रा पवार अजित पवार की पत्नी हैं.

एनसीपी अजीत पवार गुट की मुंबई में मंगलवार को लोकसभा चुनाव को लेकर एक अहम बैठक हुई. तकरीबन साढ़े चार घंटे तक चली इस बैठक में एनसीपी चीफ और उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल,छगन भुजबल,प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, मंत्री अनिल पाटिल और धनंजय मुंडे शामिल रहे. लोकसभा सीटों की परिस्थिति और एनसीपी की तैयारी को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई.

इन सीटों पर की चर्चा

बैठक के बाद एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने बताया कि हमने राज्य के लोकसभा सीटों पर चर्चा करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में हिंगोली,ईशान्य मुंबई,रायगढ़ ,भंडारा,नाशिक और धाराशिव और कुछ अन्य सीटों को लेकर चर्चा हुई है.

BJP के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे शिंदे के नेता? अजित पवार को इतनी सीटें, जानें संभावित फॉर्मूला

एनडीए को मजबूत करेंगे- तटकरे

सीटों के बंटवारे पर तटकरे ने बात करते हुए कहा कि अभी तक सीटों के बंटवारे का कोई भी फॉर्मूला तय नहीं हुआ है. हम तीनों पार्टी के लोग आपस में बैठकर इसे फाइनल करेंगे. साथ ही एनडीए को मजबूत करने करने के लिए अमित शाह के साथ हमारे नेताओं की बैठक होगी और उसके बाद ही फैसला होगा.

बता दें कि महाराष्ट्र में एनडीए में एकनाथ शिंदे, बीजेपी और अजित पवार शामिल हैं. शिवसेना और एनसीपी में विभाजन हो चुका है. शिवसेना का सिंबल सीएम शिंदे तो वहीं एनसीपी का सिंबल डिप्टी सीएम अजित पवार के पास है. अविभाजित शिवसेना ने महाराष्ट्र में 18 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं अविभाजित एनसीपी चार सीटें जीतने में कामयाब रही थी. बीजेपी पिछले लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी और उसने 23 सीटों पर परचम लहराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget