एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में NDA में दरार? सुनेत्रा पवार के राज्यसभा नामांकन की तस्वीर से सबकुछ साफ

Rajya Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए महायुति की सहयोगी एनसीपी की सुनेत्रा पवार ने नामांकन दाखिल किया है. नामांकन दाखिल करते वक्त एनसीपी के नेता मौजूद थे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) की पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ एनसीपी के राज्यसभा सांसद नेता प्रफुल्ल पटेल, महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल और सांसद सुनील तटकरे मौजूद थे. हालांकि महायुति के सहयोगी शिवसेना और बीजेपी का कोई नेता विधान भवन में इस दौरान मौजूद नहीं था.

हालांकि, सुनील तटकरे ने यह कहा था कि महायुति के नेताओं की बातचीत के बाद ही सुनेत्रा के नाम की घोषणा की गई है. लेकिन सहयोगी दलों के नेताओं की गैरमौजूदगी के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

सुनील तटकरे ने कहा था कि सुनेत्रा के नाम की घोषणा से पहले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और सीएम एकनाथ शिंदे से बात हुई थी. सुनेत्रा हाल ही में लोकसभा चुनाव में अपनी ननद सुप्रिया सुले से बारामती सीट पर लोकसभा चुनाव हार गई हैं. वहीं, नामांकन के दौरान सुनेत्रा के साथ मौजूद रहे छगन भुजबल ने कहा कि वह भी चुनाव लड़ने के इच्छुक थे लेकिन वह सुनेत्रा के नामांकन से नाराज नहीं है क्योंकि यह पार्टी का सामूहिक निर्णय था. भुजबल ने कहा, ''एनसीपी ने सुनेत्रा पवार को राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारने का निर्णय लिया. मैं भी चुनाव लड़ने का इच्छुक था लेकिन बुधवार शाम को हुई बैठक में सुनेत्रा के नाम पर मुहर लगी.'' 

पीयूष गोयल, उदयनराजे के चुनाव जीतने पर खाली हुई सीट
बता दें कि राज्यसभा सचिवालय ने ऊपरी सदन के लिए 10 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी की है. असम, बिहार और महाराष्ट्र में दो-दो, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में एक-एक सीट के लिए चुनाव होना है.  महाराष्ट्र से पीयूष गोल और उदयनराजे भोंसले राज्यसभा सांसद थे. इनकी सीट खाली हो गई है. दोनों ही बीजेपी की टिकट से लोकसभा से निर्वाचित हुए हैं. 

सुनेत्रा का नामांकन सामूहिक फैसला- भुजबल
 वहीं, जब भुजबल से पूछा गया कि क्या बड़ा पद केवल एक परिवार को जा रहा है? इस पर छगन भुजबल ने कहा कि अजित पवार ने सुनेत्रा के नामांकन का फैसला नहीं किया है. पार्टी की कोर टीम ने यह फैसला किया है. यह एक सामूहिक फैसला है. 

ये भी पढे़ं- Yummo Ice Cream: आइसक्रीम में कटी हुई उंगली मिलने से हर कोई हैरान, अब कंपनी का आया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget