एक्सप्लोरर

Yummo Ice Cream: आइसक्रीम में कटी हुई उंगली मिलने से हर कोई हैरान, अब कंपनी का आया ये बयान

Mumbai News: मुंबई में ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाई गई आइसक्रीम में एक व्यक्ति की उंगली मिली है जिसके बाद आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी को सफाई देनी पड़ी है.

Mumbai News: मुंबई के मलाड इलाके में ऑनलाइन मंगाई गई ऑइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली मिलने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है. यह आइसक्रीम  ब्रेंडोन फेराओ (26) नाम के एक डॉक्टर ने मंगाई थी. कटी उंगली मिलने पर डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. घटना की जानकारी सामने आने के बाद आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी Yummo Ice Cream पर सवाल खड़े हो गए हैं. अब खुद कंपनी की ओऱ से बयान जारी कर सफाई दी गई है. 

कंपनी की ओऱ से बयान जारी कर कहा गया है, '' हमें कल (बुधवार) एक ग्राहक की शिकायत मिली कि उन्हें डिलीवरी पार्टनर द्वारा मंगाए गए हमारे एक प्रोडक्ट में बाहरी वस्तु (फॉरेन ऑब्जेक्ट) मिली है. प्रोडक्ट की क्वालिटी और सेफ्टी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम इस मामले पर ध्यान दे रहे हैं. इस बीच इस मसले को उठाया गया है. ग्राहक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई  है.

प्रोडक्ट को बाजार से हटाएगी कंपनी
कंपनी ने आगे कहा, ''हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं. हमने थर्ड-पार्टी निर्माण इकाई पर आइसक्रीम बनाना रोक दिया है. हमने फैसिलिटी और गोदाम में उस प्रोडक्ट को अलग कर दिया है. और मार्केट के स्तर पर भी उसे हटा दिया जाएगा. हम कानून से  बंधी हुई कंपनी हैं और पूरी तरह से सहयोग करेंगे और मामले की जांच में अधिकारियों का साथ देंगे.''

मांस का टुकड़ा आइस बैग में लेकर थाने पहुंचा ग्राहक
अपनी शिकायत में ब्रेंडोन ने कहा कि उसने ई-कॉमर्स ऐप के जरिए यम्मो कंपनी की बटरस्कॉच आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था. लंच के बाद आइसक्रीम खाने के दौरान उसे उसमें नाखून के साथ मांस का टुकड़ा मिला. उसने इंस्टाग्राम पेज के जरिए कंपनी से इसकी शिकायत की. कंपनी द्वारा कोई जवाब न मिलने पर उसने आइस बैग में मांस के टुकड़े को रखा और मलाड पुलिस थाने पहुंच गया. जहां उसने शिकायत दर्ज कराई.

कंपनी के खिलाफ इन धाराओं के तहत केस
ब्रेंडोन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 272, 273 और 336 के तहत यम्मो आइसक्रीम कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. मांस का टुकड़ा इंसान की उंगली जैसा लग रहा है और उसे फोरेंसिक में जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि वह इंसान के शरीर का हिस्सा है या नहीं.

ये भी पढ़ें- राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे को जो वोट मिला वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget