एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: विधानसभा अध्यक्ष बोले- सिर्फ CM शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ही मान्यता प्राप्त

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के अनुसार उन्हें अभी तक शिवसेना पार्टी के विभाजन को लेकर कोई आवेदन नहीं मिला है. राज्य विधानमंडल का बजट सत्र 27 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा.

Maharashtra Shiv Sena News: महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से कुछ दिन पहले अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) ने गुरुवार को कहा कि उन्हें सदन में अलग पार्टी होने का दावा करने वाले किसी समूह का आवेदन नहीं मिला है. निर्वाचन आयोग द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाले धड़े को वास्तविक शिवसेना के रूप में मान्यता देने और चुनावों में धनुष और तीर चिह्न का इस्तेमाल करने की अनुमति देने के मामले में नार्वेकर की टिप्पणी आई है. निर्वाचन आयोग के फैसले से उद्धव ठाकरे खेमा को बड़ा झटका लगा है. नार्वेकर ने बताया कि मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व में 55 शिवसेना विधायकों और उनके मुख्य सचेतक भरत गोगावाले वाली पार्टी को ही मान्यता प्राप्त है. राज्य विधानमंडल का बजट सत्र 27 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा, जबकि बजट 9 मार्च को पेश होना है.

महाराष्ट्र के स्पीकर ने क्या कहा?

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि मुझे अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है कि पार्टी (शिवसेना) में विभाजन हुआ है. अगर मुझे पत्र मिलता है तो संविधान की दसवीं अनुसूची (जो दल-बदल से संबंधित है) के नियमों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के चुनाव चिह्न पर 56 विधायक चुने गए थे. उनमें से एक, रमेश लटके की मृत्यु के कारण पिछले साल उपचुनाव हुआ, जिसमें रमेश लटके की पत्नी रुतुजा लटके ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की, जिसे मशाल चुनाव चिह्न दिया गया था.

बता दें कि चुनाव आयोग के द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के धड़े को मान्यता देने के बाद राजनीतिक गलियारों में चार्चा का दौर तेज है. इसके बाद उद्धव ठाकरे पक्ष के अधिकांश नेताओं ने इसे चोरी करार दिया था. चुनाव आयोग के फैसले पर रोक लगाने को लेकर उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जाहं उन्हें राहत नहीं मिली. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के फैसले पर फिलहाल रोक लगाने से मना कर दिया. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे मेरे दुश्मन... हमारे बीच वैचारिक मतभेद', देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से केवल इसलिए मिलना चाहते थे अखिलेश? AIMIM के वारिस पठान ने किया ये दावा
आजम खान से केवल इसलिए मिलना चाहते थे अखिलेश? AIMIM के वारिस पठान ने किया ये दावा
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget