एक्सप्लोरर

फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद मातोश्री पहुंचे, उद्धव ठाकरे ने मिलने की जताई थी इच्छा

Awadhesh Prasad At Matoshree: महाराष्ट्र में SP के अध्यक्ष और विधायक अबु आज़मी यूपी की फैजाबाद सीट से सांसद अवधेश प्रसाद को लेकर मातोश्री पहुंचे. जहां उद्धव ठाकरे और एसपी सांसद की मुलाकात हुई.

SP MP Awadhesh Prasad At Matoshree: यूपी की फैजाबाद सीट से SP सांसद अवधेश प्रसाद शनिवार (20 जुलाई) को मातोश्री पहुंचे. उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. उद्धव ठाकरे ने एसपी सांसद अवधेश प्रसाद से मिलने की इच्छा जताई थी. 

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबु आज़मी अवधेश प्रसाद को लेकर मातोश्री पहुंचे. भिवंडी से विधायक रईस शेख भी साथ गाड़ी में मौजूद रहे.

सपा के समर्थन के बिना यहां सरकार नहीं बनेगी-अवधेश प्रसाद

मुंबई में एसपी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि धर्म के आधार पर अब इस देश में राजनीति नहीं चलेगी. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, ''पार्टी के ‘‘पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले’’ को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए. सपा के समर्थन के बिना यहां कोई सरकार नहीं बन सकती.''

दरअसल पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट ने नवनिर्वाचित SP सांसदों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल फूंक दिया. भिवंडी पूर्व से सपा विधायक रईस शेख ने बीजेपी, शिवसेना (गुट का नाम लिए बिना), कांग्रेस और एनसीपी पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया.

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दलों में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं. भिवंडी से विधायक रईस शेख ने कहा, ''हम अब साझेदार बन रहे हैं. आज, ‘इंडिया’ गठबंधन की नींव समाजवादी पार्टी पर टिकी हुई है.''

रईस शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में विधासभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है. उन्होंने आगे कहा, ''हमें उतनी सीट मिलेंगी, जितनी के हम हकदार हैं. हम वह सम्मान चाहते हैं, जिसके हम हकदार हैं.''

ये भी पढ़ें:

अजित पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक, सुप्रिया सुले और शरद पवार रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget