एक्सप्लोरर

इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने वडा पाव को बताया 'कचरा', यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Maharashtra News: मुंबई का 'वडा पाव' जो न केवल यहां के लोगों का पसंदीदा व्यंजन है बल्कि यहां दूसरे शहरों से आने वाले लोगों को भी अपनी स्वाद के कारण लुभाता है. इन दिनों इस व्यंजन की र्चा हो रही है.

Mumbai News: भारत विविधताओं से भरा देश है जहां हर क्षेत्र की भाषा और संस्कृति ही केवल अलग और अनूठी नहीं है बल्कि खानपान के तौर-तरीके भी एकदूसरे से एकदम जुदा और खास हैं. इसमें मुंबई नगरी भी है जिसकी चर्चा बॉलीवुड और शेयर बाजार को लेकर तो होती है वहीं खानपान क शौकीन लोगों के बीच 'वडा पाव' के कारण यह चर्चा का केंद्र रहती है.

हर मुंबईवासी के किचन में यह आमतौर पर मिल जाता है तो वहीं दूसरे राज्यों से यहां आने वाले लोग इसका स्वाद जरूर चखना चाहते हैं. लेकिन पिछले दिनों एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने 'वडा पाव' को लेकर ऐसा बयान दे दिया कि उन्होंने आलोचनाओं को ही दावत दे दी.  आइए जानते हैं कि कौन हैं ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उन्होंने ऐसा क्या कहा कि लोग भी हैरान हैं. 

इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नाम साक्षी शिवदासानी है जो 'द हैविंग सेड दैट शो' में शरीक हुई थीं. इस शो में उन्होंने कहा, ''वडा पाव कचरा है और मैं इससे दिल की गहराइयों से नफरत करती हूं.'' इस पर एक होस्ट उनसे पूछा कि क्या आप मुंबई से नहीं हैं? तो साक्षी कहती हैं कि ''हां मैं मुंबई से ही हूं.'' होस्ट पूछता है कि फिर क्या दिक्कत है? साक्षी जवाब में कहती हैं, ''उबले हुए आलू और ब्रेड का कोई सेंस नहीं बनता.'' दूसरा होस्ट बिना समय गंवाए जवाब देता है कि ''पहला तो ये कि यह उबले हुए आलू नहीं होते बल्कि फ्राइड होते हैं और पाव होता है ब्रेड नहीं, फिर उसमें चटनी का इस्तेमाल करते हैं.'' हालांकि साक्षी दोनों ही होस्ट की बातों से कन्वींस होती नहीं दिख रही थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Having Said That 🎈 (@thehavingsaidthatshow)

साक्षी के तर्क से नाखुश सोशल मीडिया यूजर्स
साक्षी ने आगे कहा, ''चटनी में ऐसा क्या है. उसे तो किसी के साथ भी खाया जा सकता है.आलू और ब्रेड का कोई कॉम्बिनेशन नहीं होता है.'' साक्षी शिवदासानी ने कहा कि उन्हें वडा पाव से अच्छा समोसा पाव लगता है. वडा पाव मुंबई का फेमस व्यंजन है और इसको लेकर की गई नकारात्मक टिप्पणी का ही असर है कि अब तक इस शो के इस वीडियो वायरल हो रहा है और इसको लाखों व्यूज मिल गए हैं. साक्षी का यह बयान मुंबईवासियों को तो बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा. लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंजीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ने के दिए संकेत? कहा- 'राहुल गांधी अच्छे नेता हैं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget