एक्सप्लोरर

NCP नेता सचिन कुर्मी मर्डर केस में SIT करेगी जांच, मंत्री योगेश कदम बोले- किसी को नहीं बख्शेंगे

Sachin Kurmi Murder Case: भायखला में NCP नेता सचिन कुर्मी की हत्या पर विधान परिषद में हंगामा हुआ. परिवार ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया. गृहराज्य मंत्री ने SIT जांच की घोषणा की.

मुंबई के भायखला इलाके में NCP के तालुका अध्यक्ष सचिन कुर्मी की हत्या ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने विधान परिषद में इस हत्या मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की घोषणा की है. यह घोषणा तब की गई जब कुर्मी के परिवार ने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष दोनों ने सदन में इस मुद्दे पर आवाज उठाई.

NCP के नेता और विधायक (MLC) पंकज भुजबल ने इस मामले पर विधान परिषद में सवाल उठाते हुए कहा, "हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की अभी तक जांच नहीं की गई है. उल्टा सचिन कुर्मी के बेटे को कॉलेज जाते समय धमकाया गया. सीडीआर रिपोर्ट की अभी तक जांच नहीं की गई है. पुलिस प्रशासन इस मामले में किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है." भुजबल ने एसआईटी से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की.

किसी को बख्शा नहीं जाएगा- योगेश कदम
इस पर गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा हमने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले में मकोका के तहत कार्रवाई की है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना वित्तीय विवाद के कारण हुई. हालांकि बाकी आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक आधिकारिक तौर पर आरोपी के रूप में दर्ज नहीं किया गया है. पूरी जांच की जाएगी. सीडीआर रिपोर्ट और अन्य तकनीकी जांच भी की जाएगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

हत्या से पहले सचिन कुर्मी को मिली थी धमकी
विधानपरिषद विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने भी इस मामले में गंभीर सवाल उठाए और कहा, "सचिन कुर्मी को जो धमकी दी गई थी कि मैं तुम्हें ऊपर भेज दूंगा, वह हत्या से पहले ही हुई थी. इसमें किसी राजनीतिक दुश्मन का हाथ होने का संदेह है. फिर भी संबंधित आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है क्योंकि पुलिस अधिकारियों को उसी दिन फोन आया था."

सभी चर्चाओं का जवाब देते हुए गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, "इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. इससे पहले संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. आगे की जांच एसआईटी के माध्यम से की जाएगी और पूरी जांच की जाएगी."

हालांकि सचिन कुर्मी के परिवार ने दावा किया है कि पुलिस ने जानबूझकर हत्या के बाद भी मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया है. आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है ऐसा परिवार ने दावा किया था.

9 महीने पहले हुई थी कुर्मी की हत्या
मुंबई के भायखला इलाके में रहने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तालुका अध्यक्ष और छगन भुजबल के करीबी सचिन कुर्मी की 4 अक्टूबर 2024 को तेज धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. ,4 अक्टूबर 2024 को आधी रात को सचिन कुर्मी भायखल स्थित म्हाडा कॉलोनी गए. इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने सचिन कुर्मी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

इसमें कुर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली. जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कुर्मी खून से लथपथ पड़े थे. पुलिस तुरंत उसे अपनी गाड़ी में इलाज के लिए जे.जे.अस्पताल ले गई,हालांकि, इलाज से पहले ही कुर्मी की मौत हो गई.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP ने साफ की तस्वीर, 'सुनेत्रा पवार के निर्देश पर...'
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP ने साफ की तस्वीर, जानें क्या कहा?
NCP पर एकनाथ शिंदे गुट को दो टूक, 'वो हमारी सहयोगी पार्टी जरूर है लेकिन...'
NCP नेताओं की शाह से मुलाकात पर शिरसाट बोले, 'हमें कोई अंदाजा नहीं'
दिल्ली में इस साल 31 अक्टूबर तक डेंगू के 1083 केस, मलेरिया के 355 मामले दर्ज
दिल्ली में इस साल 31 अक्टूबर तक डेंगू के 1083 केस, मलेरिया के 355 मामले दर्ज
मुंबई के इस इलाके में पटाखे और आतिशबाजी पर प्रतिबंध, 2 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश
मुंबई के इस इलाके में पटाखे और आतिशबाजी पर प्रतिबंध, 2 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए बड़ा खतरा'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए बड़ा खतरा'
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget